Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कल्पेश नेशनल एडिटर और यतीश मैनेजिंग एडिटर बने

श्रवण गर्ग ग्रुप एडिटर पद पर बने रहेंगे : नवनीत गुर्जर राजस्थान के नए स्टेट हेड : लोकसभा चुनाव बीतने के तुरंत बाद भास्कर प्रबंधन ने कंटेंट व ब्रांड को और बेहतर करने की कवायद के तहत कई बड़े बदलावों को अंजाम दिया है। कल्पेश याज्ञनिक जो अब तक दैनिक भास्कर, राजस्थान के स्टेट हेड हुआ करते थे, उन्हें भास्कर समूह का नेशनल एडिटर बना दिया गया है। भास्कर समूह के हिंदी बिजनेस अखबार ‘बिजनेस भास्कर’ के संपादक यतीश राजावत को प्रमोट कर भास्कर समूह का मैनेजिंग एडिटर बना दिया गया है। श्रवण गर्ग बतौर ग्रुप एडिटर पहले की तरह ही पूरे ग्रुप के लीडर बने रहेंगे पर अब वे रुटीन के कामकाज की बजाय नीतिगत व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को मुकाम तक पहुंचाने में जुटेंगे। कंटेंट संबंधी रूटीन के सभी कार्यों को कल्पेश और यतीश के बीच बांट दिया गया है। 

दैनिक भास्कर, राजस्थान का नया स्टेट हेड जयपुर संस्करण के स्थानीय संपादक नवनीत गुर्जर को बनाया गया है। नए आरई की नियुक्ति तक नवनीत स्टेट हेड का दायित्व निभाने के साथ-साथ जयपुर संस्करण भी देखते रहेंगे। यतीश राजावत भी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ बिजनेस भास्कर के सर्वेसर्वा बने रहेंगे। ज्ञात हो कि पिछले कई माह से नए ग्रुप एडिटर के बतौर यतीश राजावत और कल्पेश याज्ञनिक का नाम उछाला जा रहा था और श्रवण गर्ग के इस्तीफे की अफवाहें भी फैलाई जा रही थी। इन बहुप्रतीक्षित बदलावों के बाद अब सभी तरह के अफवाहों पर विराम लग गया है।

प्रबंधन ने युवा व प्रतिभावान टीम लीडरों को आगे बढ़ाने की अपनी पुरानी नीति के तहत ही यतीश राजावत और कल्पेश याज्ञनिक को नई और बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। यतीश और कल्पेश, दोनों ही लोग अब भास्कर समूह के मुख्यालय भोपाल में बैठने लगे हैं। यतीश ने तीन दिन पहले तो कल्पेश ने कल भोपाल में नए कार्यभार को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि कंटेंट संबंधी जितने भी (प्लानिंग, एक्जीक्यूशन, स्पेशल पेज…आदि) काम हैं, वे सब कल्पेश याज्ञनिक देखेंगे। भास्कर समूह के भोपाल स्थित एडिटोरियल कारपोरेट हेडक्वार्टर को भी कल्पेश याज्ञनिक के अधीन कर दिया गया है। यतीश राजावत के कार्य के बारे में अभी कुछ स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि भास्कर समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल के कई कार्यों को यतीश राजावत को सौंप दिया गया है। यतीश एमडी के कार्यों में हाथ बंटाने के अलावा एमडी द्वारा सौंपे गए विशेष मामलों को देखेंगे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...