Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान से मृणाल पांडेय गईं

[caption id="attachment_15664" align="alignleft"]मृणाल पांडेयमृणाल पांडेय[/caption]हिंदी मीडिया इंडस्ट्री की बड़ी खबर। हिंदुस्तान अखबार की प्रमुख संपादक मृणाल पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। अमर उजाला के ग्रुप एडिटर और डायरेक्टर न्यूज शशिशेखर एक सितंबर से हिंदुस्तान ज्वाइन करने जा रहे हैं।  भड़ास4मीडिया को कई विश्वसनीय और उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृणाल पांडेय ने शशिशेखर  की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए इस्तीफा दिया है। बताया जाता है कि प्रबंधन ने उन्हें शशिशेखर की नियुक्ति के  बारे में जानकारी दी तो मृणाल पांडेय ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया। देश की जानी-मानी साहित्यकार  और वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय कई वर्षों से हिंदुस्तान अखबार के सभी संस्करणों की प्रधान संपादक के रूप में  काम कर रहीं थीं। उनके कार्यकाल में कई बड़े विवाद भी हुए और उन पर कई तरह के आरोप भी लगे। दशकों से  जमे-जमाए वरिष्ठ पत्रकारों समेत प्रत्येक यूनिट से कई-कई लोग अचानक निकाल दिए गए। कई लोग हिंदुस्तान  के माहौल के कारण खुद छोड़कर दूसरे अखबारों में चले गए।

मृणाल पांडेयहिंदी मीडिया इंडस्ट्री की बड़ी खबर। हिंदुस्तान अखबार की प्रमुख संपादक मृणाल पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। अमर उजाला के ग्रुप एडिटर और डायरेक्टर न्यूज शशिशेखर एक सितंबर से हिंदुस्तान ज्वाइन करने जा रहे हैं।  भड़ास4मीडिया को कई विश्वसनीय और उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृणाल पांडेय ने शशिशेखर  की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए इस्तीफा दिया है। बताया जाता है कि प्रबंधन ने उन्हें शशिशेखर की नियुक्ति के  बारे में जानकारी दी तो मृणाल पांडेय ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया। देश की जानी-मानी साहित्यकार  और वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय कई वर्षों से हिंदुस्तान अखबार के सभी संस्करणों की प्रधान संपादक के रूप में  काम कर रहीं थीं। उनके कार्यकाल में कई बड़े विवाद भी हुए और उन पर कई तरह के आरोप भी लगे। दशकों से  जमे-जमाए वरिष्ठ पत्रकारों समेत प्रत्येक यूनिट से कई-कई लोग अचानक निकाल दिए गए। कई लोग हिंदुस्तान  के माहौल के कारण खुद छोड़कर दूसरे अखबारों में चले गए।

सूचना है कि मृणाल पांडेय इस समय हिंदुस्तान,  दिल्ली के आफिस में हैं और उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा अपने विश्वसनीय लोगों के बीच कर दी है। इस्तीफे  की जानकारी पूरे हिंदुस्तान में आग की तरह फैली। इस वक्त हिंदुस्तान, दिल्ली के सभी विभागों के वरिष्ठ लोग  दो-दो, चार-चार के समूह में मृणाल पांडेय से मिलने उनकी केबिन में जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मृणाल पांडेय  प्रबंधन के रवैए से खफा हैं। उधर, हिंदुस्तान के सभी संस्करणों में काम कर रहे स्थानीय संपादकों समेत मृणाल  पांडेय के खास लोग तनाव में आ गए हैं। इन लोगों को अपनी नौकरी खतरे में दिखाई देने लगी है। सभी एक दूसरे  से बदले हुए घटनाक्रम और परिदृश्य के बारे में बात करते हुए अपने भविष्य को लेकर आशंका जता रहे हैं। उधर, अमर उजाला ग्रुप में भी शशिशेखर के जाने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। देश के दो बड़े हिंदी अखबारों के हजारों कर्मचारी इस बदलाव के चलते काम पर कम, इन शख्सियतों की आवाजाही को लेकर ज्यादा बातचीत कर रहे हैं। वैसे, मृणाल पांडेय की विदाई की खबर अफवाह के रूप में 24 घंटे पहले फैली। भड़ास4मीडिया के पास वरिष्ठ लोगों के फोन आए और इस डेवलपमेंट की जानकारी दी। पर यह सूचना पुष्टि नहीं हो पा रही थी। आज मृणाल पांडेय से मिलने गए हिंदुस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इन बदलावों की पुष्टि कर दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...