Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल खोलना नहीं होगा आसान

भारतीय टेलीविजन बाजार में चैनलों की तेजी से बढ़ती बाढ़ तो दूसरी तरफ चैनलों की गिरती साख से चिंतित केन्द्र सरकार अब अपनी मौजूदा “चैनल अनुमति नीति” में भारी बदलाव लाने जा रही है. एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत, नए चैनलों को अनुमति देने से संबंधित मौजूदा दिशानिर्देशों की गहन समीक्षा की जा रही है. सरकार की चिन्ता का एक कारण यह भी है कि नए चैनल शुरू करने वालों में से कइयों की पृष्ठभूमि संदिग्ध है और उनका मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है.

भारतीय टेलीविजन बाजार में चैनलों की तेजी से बढ़ती बाढ़ तो दूसरी तरफ चैनलों की गिरती साख से चिंतित केन्द्र सरकार अब अपनी मौजूदा “चैनल अनुमति नीति” में भारी बदलाव लाने जा रही है. एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत, नए चैनलों को अनुमति देने से संबंधित मौजूदा दिशानिर्देशों की गहन समीक्षा की जा रही है. सरकार की चिन्ता का एक कारण यह भी है कि नए चैनल शुरू करने वालों में से कइयों की पृष्ठभूमि संदिग्ध है और उनका मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है.

सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने दैनिक हिंदुस्तान अखबार से खास बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “हम असीमित चैनलों को अनुमति देने की मौजूदा नीति पर पुनर्विचार कर रहे हैं. चैनलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हमारे पास सीमित स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं, जिनका हमें सही इस्तेमाल करना ही होगा. हमें कुछ नई नीतियां बनानी होंगी.” सरकार के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण क्षेत्र के रेगुलेटर ट्राई को लिखा है कि वह उन्हें सुझाए कि कितने और चैनलों की गुंजाइश इस देश में है और चैनलों की तेजी से बढ़ रही संख्या पर कैसे नियंत्रण लगाया जाए. पत्र में मंत्रालय ने चिंता वयक्त की है कि नए चैनल शुरू करने वालों में बिल्डर, ठेकेदार, शिक्षा क्षेत्र में व्यापार करने वाले, स्टील व्यापारी समेत वैसे लोग हैं जिनका मीडिया से इसके पहले कोई ताल्लुक नहीं था. पिछले कुछ महीनों में मंत्रालय को शिकायत मिल रही थी कि चैनल शुरू करने में मदद करने वाले कुछ स्वघोषित एजेंट और दलाल मोटा पैसा लेकर चैनल शुरू करवाने का धंधा चला रहे हैं. सरकार ने अभी तक 498 चैनलों को अनुमति दी है और 250 नए चैनलों के आवेदन मंत्रालय के सामने विचाराधीन हैं. नए चैनलों को प्रसारण की अनुमति लेने के लिए गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अंत में सूचना व प्रसारण मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है.

चैनल कितने हैं-

दिसंबर 2008 तक के आंकड़े : कुल चैनल- 417, न्यूज चैनल- 197

सितंबर 2009 तक के आंकड़े : कुल चैनल- 498, नए आवेदन- 150

सरकार की मुख्य आपतियां?

  • गैर मीडिया क्षेत्र के लोग चैनल शुरू कर रहे है.
  • चैनल का लाइसेंस लेकर चैनल शुरू नहीं करते. बन्द होने का खतरा रहता है लगातार
  • कई चैनलों में नौकरियों को लेकर कोई सुरक्षा नही.

संभावित नए दिशा-निर्देश

  • जो लोग चैनल शुरू करना चाहते हैं, उनका मीडिया के क्षेत्र में कितना पुराना अनुभव है?
  • प्रस्तावित चैनल स्वामी के पास क्या 3 वर्ष तक चैनल चलाने की वित्तीय क्षमता है?
  • चैनल में नियुक्त पत्रकारों/कर्मचारियों के लिए रोजगार गारंटी के क्या मानदंड हैं?

साभार : दैनिक हिन्दुस्तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...