Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, देहरादून के आरई का इस्तीफा!

दिनेश जुयालदिनेश जुयाल के अमर उजाला जाने की चर्चा : खबर है कि दैनिक हिंदुस्तान, देहरादून के स्थानीय संपादक दिनेश जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक दिनेश जुयाल अपने पूर्व संस्थान अमर उजाला वापस लौट रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दिनेश जुयाल ने आज शाम दैनिक हिंदुस्तान, देहरादून के संपादकीय विभाग के कुछ लोगों को अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दे दी है। कहा जा रहा है कि वे अमर उजाला में मेरठ, कानपुर या देहरादून की यूनिट संभालेंगे। कुछ लोग उनके लखनऊ जाने की भी चर्चा कर रहे हैं पर अभी परिदृश्य स्पष्ट नहीं है। शशि शेखर के अमर उजाला से हिंदुस्तान जाने के बाद दोनों मीडिया हाउसों के संपादकीय विभागों में मची उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कई तरह की अफवाह हवा में तैर रही है।

अमर उजाला की प्रत्येक यूनिट में अपने मन-मुताबिक टीम खड़ी करने के बाद शशि शेखर के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान चले जाने के बाद से आयाराम-गयाराम के प्रकरण से संबंधित अफवाहों ने जोर पकड़ा है। शशि शेखर अमर उजाला की अपनी टीम के लोगों को एक-एक कर हिंदुस्तान ले जा रहे हैं, इस कारण अफवाहों को बल भी मिल रहा है। पहले सुधांशु श्रीवास्तव और अब अशोक पांडेय। प्रताप सोमवंशी के जाने के पूरे आसार हैं। कई अन्य नामों की चर्चाएं हैं। निशीथ जोशी का नाम लिया जा रहा था लेकिन पता चला है कि निशीथ जोशी कहीं नहीं जा रहे हैं। वे अमर उजाला के हिस्से बने रहेंगे। उनके नाम की अफवाह कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उड़ाई है।

अपने संपादकों को हिंदुस्तान द्वारा तोड़े जाते देख अब अमर उजाला प्रबंधन ने हिंदुस्तान के उन चुनिंदा लोगों को तोड़ने की शुरुआत कर दी है जो कभी अमर उजाला से जुड़े रहे थे या फिर अमर उजाला प्रबंधन से जिनके अच्छे रिश्ते रहे हैं। दिनेश जुयाल ने दशक भर से ज्यादा समय तक अमर उजाला की सेवा की है और वे कानपुर और बरेली समेत कई यूनिटों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। दिनेश जुयाल के बारे में कहा जा रहा है कि वे अमर उजाला, कानपुर के संपादक बनाकर भेजे जाएंगे। हालांकि अमर उजाला, मेरठ के स्थानीय संपादक सूर्यकांत द्विवेदी का नाम भी अमर उजाला, कानपुर के स्थानीय संपादक के रूप में चर्चा में है। अमर उजाला, कानपुर के स्थानीय संपादक की तलाश की खबरें प्रताप सोमवंशी के हिंदुस्तान जाने की चर्चाओं के बाद तेज हुई हैं। कौन कहां जा रहा है, ये सारी बातें अभी सिर्फ चर्चा तक ही सीमित है। इसके पीछे किसी के पास कोई पुष्ट आधार नहीं है। पर इतना तो सच है कि दोनों मीडिया हाउसों के बीच इन दिनों जबर्दस्त रूप से उठापठक मची हुई है। कहा जा रहा है कि आगे के दिनों में अमर उजाला और हिंदुस्तान के कई वरिष्ठ लोगों टूट कर इधर-उधर जा सकते हैं।

अगर आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भड़ास4मीडिया के साथ शेयर करनी है तो आप बेहिचक अपनी बात [email protected] पर मेल कर सकते हैं या फिर 09999330099 पर एसएमएस भेज सकते हैं। आपकी पहचान और नाम को हर हाल में गुप्त रखा जाएगा।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...