Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुनील शाह ने इस्तीफा दिया, अमर उजाला लौटेंगे

[caption id="attachment_16288" align="alignleft"]सुनील शाहसुनील शाह[/caption]राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के समाचार संपादक सुनील शाह ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक वे अमर उजाला में वापस लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर उजाला प्रबंधन शशि शेखर के जाने के बाद से अपने पुराने लोगों से लगातार संपर्क में है और अब एक-एक कर उनकी घर वापसी कराई जा रही है। सुनील शाह अमर उजाला, बरेली में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। वे निदेशक राजुल माहेश्वरी के करीबी लोगों में माने जाते हैं।

सुनील शाहराष्ट्रीय सहारा, देहरादून के समाचार संपादक सुनील शाह ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक वे अमर उजाला में वापस लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर उजाला प्रबंधन शशि शेखर के जाने के बाद से अपने पुराने लोगों से लगातार संपर्क में है और अब एक-एक कर उनकी घर वापसी कराई जा रही है। सुनील शाह अमर उजाला, बरेली में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। वे निदेशक राजुल माहेश्वरी के करीबी लोगों में माने जाते हैं।

शशि शेखर के समय में जिन वरिष्ठ लोगों ने अमर उजाला से इस्तीफा दिया, उसमें सुनील शाह भी थे। तब वे अमर उजाला छोड़कर हिंदुस्तान चले गए थे। हिंदुस्तान, देहरादून में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में सुनील शाह की पारी लंबी नहीं चल पाई। छंटनी के दौर में उन पर भी गाज गिरी थी। उसके बाद वे देहरादून में ही राष्ट्रीय सहारा के हिस्से बन गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुनील शाह अमर उजाला की किस यूनिट में ज्वाइन करेंगे लेकिन चर्चा है कि वे बरेली यूनिट में ज्वाइन कर सकते हैं।

अमर उजाला, बरेली के संपादक के रूप में इन दिनों केके उपाध्याय कार्य कर रहे हैं। सुनील शाह के अमर उजाला लौटने से केके उपाध्याय के बारे में कयास का दौर शुरू हो गया है। शशि शेखर की अमर उजाला वाली कोर टीम के सदस्य होने के कारण केके उपाध्याय के बारे में कुछ लोग कहने लगे हैं कि वे हिंदुस्तान जा सकते हैं। केके आजकल छुट्टी पर चल रहे हैं, इसलिए उनको लेकर लगाई जा रही अटकलों को बल मिल रहा है। भड़ास4मीडिया ने जब केके उपाध्याय से संपर्क साधा तो उन्होंने अमर उजाला छोड़ने की चर्चाओं को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वे कही नहीं जा रहे हैं। छुट्टी पर होने के बारे में उनका कहना था कि वे गुवाहाटी में अपने ससुराल में आए हुए हैं और जल्द ही बरेली पहुंच रहे हैं।

उधर, सुनील शाह के इस्तीफे की वजह से राष्ट्रीय सहारा, देहरादून को एक और बड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में इस यूनिट से वरिष्ठ लोग सिर्फ जा ही रहे हैं, आ कोई नहीं रहा है। सुनील शाह मेहनती और निष्ठावान लोगों में शुमार किए जाते हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...