Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘पापा, कौन लाएगा हमारे लिए चाकलेट’

वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पांडेय की जिंदगी ईमानदारी और संवेदनाओं से भरी रही। उनकी संवेदनशीलता की गवाह उनकी कविताएं भी हैं जिसमें बहुत बारीक-बारीक इमोशन्स को  उकेरा गया है। उनके कविता संग्रह ‘आवाजें’ से यह एक कविता यहां प्रस्तुत कर रहे हैं–

वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पांडेय की जिंदगी ईमानदारी और संवेदनाओं से भरी रही। उनकी संवेदनशीलता की गवाह उनकी कविताएं भी हैं जिसमें बहुत बारीक-बारीक इमोशन्स को  उकेरा गया है। उनके कविता संग्रह ‘आवाजें’ से यह एक कविता यहां प्रस्तुत कर रहे हैं–


बच्चे डरते हैं

खो नहीं जाएं पापा

बच्चे डरते हैं

 

बच्चे डरते हैं

इसलिए वे प्राथनाएं करते हैं

‘गाड सेव माई पापा’

‘भगवान मेरे पिता की रक्षा करना’

 

किंतु भगवान उनकी रक्षा नहीं करता

भगवान बच्चें की नहीं सुनता

रोज सुबह घर से निकलते हैं उनके पापा

कभी नहीं लौटने के लिए

 

बच्चे डरते हैं

खो नहीं जाएं पापा

 

बच्चे पूछते हैं

‘पापा, आप खो नहीं जायेंगे पापा’

पापा कुछ नहीं बोलते

 

बच्चे पूछते हैं

‘पापा, कौन लाएगा हमारे लिए चाकलेट’

‘कौन हमको घुमाने ले जायेगा पापा’

पापा कुछ नहीं बोलते

 

‘पापा हमें प्यार कौन करेगा पापा’

बच्चे पूछते हैं

पापा कुछ नहीं बोलते

 

‘आप बाहर क्यों जाते हैं पापा’

‘चुन्नु के पापा भी खो गये पापा’

‘चुन्नु की मम्मी बहुत रो रही थी पापा’

‘चुन्नु बता रहा था

अब नहीं लौटेंगे उसके पापा’

 

बच्चे पूछते हैं

‘आप खो जायेंगे पापा’

पापा कुछ नहीं बोलते.

-रामकृष्ण पांडेय


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...