Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बेबसी, बीमारी और गरीबी लील गई ओमाजी को

[caption id="attachment_16667" align="alignleft"]ओमकार नाथ अग्रवाल उर्फ ओमा जीओमकार नाथ अग्रवाल उर्फ ओमा जी[/caption]एक पत्रकार, जिसने अपने इलाके की जनता को अखबारों का दर्शन कराया, अखबारों को पढ़ाने की आदत डाली, अखबारों का प्रसार बढ़ाया, खबरें भेजी, अखबारों के जरिए जनसमस्याओं को अफसरों-नेताओं तक पहुंचाया, उसकी 70 साल की अवस्था में जब मौत हुई तो उसके पास कोई नहीं था. अगर कोई था तो वह थी बेबसी, लाचारी और अभाव. हम बात कर रहे हैं ओमकार नाथ अग्रवाल की. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवाया कस्बे के रहने वाले ओमकार नाथ अग्रवाल के चलते जिले में हिंदुस्तान, दैनिक जागरम, अमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे अखबार पहुंचे. उन्होंने शाहजहांपुर में दैनिक समाचार पत्रों को 1960 में प्रवेश कराया.

ओमकार नाथ अग्रवाल उर्फ ओमा जीएक पत्रकार, जिसने अपने इलाके की जनता को अखबारों का दर्शन कराया, अखबारों को पढ़ाने की आदत डाली, अखबारों का प्रसार बढ़ाया, खबरें भेजी, अखबारों के जरिए जनसमस्याओं को अफसरों-नेताओं तक पहुंचाया, उसकी 70 साल की अवस्था में जब मौत हुई तो उसके पास कोई नहीं था. अगर कोई था तो वह थी बेबसी, लाचारी और अभाव. हम बात कर रहे हैं ओमकार नाथ अग्रवाल की. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवाया कस्बे के रहने वाले ओमकार नाथ अग्रवाल के चलते जिले में हिंदुस्तान, दैनिक जागरम, अमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे अखबार पहुंचे. उन्होंने शाहजहांपुर में दैनिक समाचार पत्रों को 1960 में प्रवेश कराया.

ओमाजी के नाम से मशहूर ओमकार नाथ अग्रवाल समाचार संकलन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए थे. नगर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से वे जुड़े रहे. पुवाया इंटर कालेज के आडीटर, रामलीला कमेटी पुवाया के सचिव तथा आर्य कन्या विद्यालय पुवाया के सचिव भी रहे. बरेली से प्रकाशित अमर उजाला का भी पुवाया में उन्होंने ही शुरुआत की थी. नगर में उनकी काफी इज्जत और सम्मान था. ओमाजी का अंतिम समय बहुत कष्ट में बीता. गरीबी, लाचारी एवं बेबसी के कारण समुचित इलाज न करा सके वे. इसी के चलते उनका निधन हो गया. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत साठ के दशक में की थी. तब अखबारों के दाम 15 पैसे हुआ करते थे. तब समाचार संकलन का काम बसों के ड्राइवरों को लिफाफा देककर हुआ करता था. अखबार को समाचार के शीर्षकों को बोल-बोल के बेचा जाता था. उस जमाने के पत्रकार रहे ओमाजी करीब 30 वर्ष तक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे. उनकी लेखनी बेबाक हुआ करती थी. उन्होंने कभी खबरों से समझौता नहीं किया. वे अपने पीछे पत्नी सरोज देवी और तीन लड़कों प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल और नवीन अग्रवाल को छोड़ गए हैं. दुर्भाग्य यह कि उनके दो लड़के प्रदीप और प्रवीन अग्रवाल नेत्रहीन हैं. ओमा जी का अंतिम संस्कार जेवा रोड पर स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया.

शाहजहांपुर से विमलेश गुप्ता की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...