Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीबी कार्प से कोई समझौता नहीं : संजय अग्रवाल

: पारिवारिक समझौते की अफवाह निराधार : हक के लिए कानूनी लड़ाई जारी : रांची संस्करण का मामला अभी भी कोर्ट में : फैसला आने के बाद करेंगे डीबी कॉर्प की मिलीभगत और फर्जीवाड़े के राज का पर्दाफाश : यशवंत जी, आपके मीडिया पोर्टल पर 19 अगस्त को प्रसारित भास्कर, रांची से संबंधित खबर में मालिकों के आपसी झगड़े का अंदरखाने निपटारा होने की बात कही गई है। इस संबंध में दैनिक भास्कर के को-ऑनर संजय अग्रवाल का कहना है कि यह अफवाह एकदम निराधार है। दैनिक भास्कर की यह लड़ाई अपने कानूनी हक के लिए लड़ी जा रही है।

संबंधित मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। दूसरी ओर दैनिक भास्कर के रांची संस्करण के शुरू होने की खबर है। इस संबंध में संजय अग्रवाल का कहना है कि रांची प्रशासन ने अवैधानिक रूप से दैनिक भास्कर का डिक्लयरेशन स्वीकार किया है। इसके खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है क्योंकि हाईकोर्ट ने रांची प्रशासन को निर्देश दिए थे कि इस प्रकरण में पीआरबी एक्ट के सेक्शन-6 के प्रीव्यू में कार्रवाई की जाए लेकिन डीएम रांची ने संजय अग्रवाल का पक्ष सुने बिना डीबी कॉर्प का डिक्लयरेशन स्वीकार कर लिया। इस मामले की भी सुनवाई अभी 26 अगस्त को हाईकोर्ट में होनी है। यही नहीं, डीबी कॉर्प के एक और फर्जीवाड़े का मामला भी विचाराधीन है। ऐसे में 26 अगस्त को कोर्ट की सुनवाई के बाद यदि जरूरी हुआ तो मामले को आगे ले जाऐंगे क्योंकि वे अपने हक के लिए कानूनी तरीके से लड़ रहे हैं। संजय अग्रवाल का यह भी कहना है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद वे डीबी कॉर्प के फर्जीवाड़े और मिलीभगत का पर्दाफाश करेंगे।

संजय अग्रवाल की तरफ से उनके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा जारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...