Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मैं अपना पोस्टर-बनैर नहीं लगवा सका

अंचल सिन्हा बैंक की नौकरी छोड़कर पत्रकारिता करने आए तो बिजनेस भास्कर, हमारा महानगर और चौथी दुनिया की छोटी-छोटी पारियों के बाद अब वे पत्रकारिता को भी पूरी तरह अलविदा कह चुके हैं. फिर से बैंक की दुनिया में वापस लौट गए हैं. पहले सरकारी नौकरी थी. अबकी प्राइवेट मिली. उसी बैंक की नौकरी के प्रोजेक्ट पर इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं.

अंचल सिन्हा बैंक की नौकरी छोड़कर पत्रकारिता करने आए तो बिजनेस भास्कर, हमारा महानगर और चौथी दुनिया की छोटी-छोटी पारियों के बाद अब वे पत्रकारिता को भी पूरी तरह अलविदा कह चुके हैं. फिर से बैंक की दुनिया में वापस लौट गए हैं. पहले सरकारी नौकरी थी. अबकी प्राइवेट मिली. उसी बैंक की नौकरी के प्रोजेक्ट पर इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं.

यूगांडा में रहते हुए अंचल लगातार लिख रहे हैं, भड़ास4मीडिया के विचार सेक्शन के लिए. उनका लिखा ‘विदेश डायरी’ कालम के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है. अंचल की विदेश डायरी का पांचवां भाग आज भड़ास4मीडिया के विचार सेक्शन पर प्रकाशित हो चुका है. उसमें अंचल एक जगह लिखते हैं-

”मुझे याद है, जब मैं चौथी दुनिया में काम कर रहा था तो कुंभ मेले की एक स्टोरी पर एक महान लेखक और वहां के एक कालमिस्ट की केवल इसी शिकायत पर कि इस स्टोरी के साथ उनकी भेजी गई कुछ तस्वीरों में से अमुक तस्वीर क्यों लगी, मुझे वहां के इंचार्ज ने कहा कि संपादकजी को लगता है कि आप यहां ठीक से मैनेज नहीं कर पा रहे है। मैंने कहा- ठीक है, कब से नहीं आना है। मैंने उन्हें अपना गेट कार्ड आदि दे दिया और कहा- ठीक है, आपकी इच्छा है तो कल से नहीं आउंगा। मैं बाहर चला आया, किसी को बताना भी मैंने उचित नहीं समझा, क्योंकि इससे मेरा तो कुछ होता नहीं, जिससे मिलता, उस पर खतरा बढ़ जाता। पत्रकारिता का अब यही मतलब हो गया है। मैं अपने को कभी देश का सबसे र्निभीक और ईमानदार पत्रकार घोषित भी नहीं कर सका, न ही अपने पोस्टर और बैनर लगवा सका। क्योंकि मेरे पास न तो किसी बड़े सेठ को पटाने का गुर था न ही उसे बेवकूफ बनाकर उसकी पूंजी पर मौज करने का स्वभाव।”

पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए क्लिक करें-

अंचल सिन्हा की विदेश डायरी के अन्य चार पार्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...