Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दर्शकों के साथ सहारा का बड़ा धोखा!

सहारा के भस्मासुर की बात सामने आ ही गई है, अब मैं इलेक्ट्रानिक मीडिया में अब तक का सबसे बड़ा फ्राड और इन भस्मासुरों की करतूत की एक बानगी बताता हूं। सहारा के नए निजाम की टोली कैसे सहारा के टॉप मैनेजमेंट को झूठ का आईना दिखाकर और टेलीविजन मीडिया के दर्शकों खासकर बिहार के लोगों को कैसे मूर्ख बना रहे हैं, इसकी भी एक बानगी बता रहा हूं।

सहारा के भस्मासुर की बात सामने आ ही गई है, अब मैं इलेक्ट्रानिक मीडिया में अब तक का सबसे बड़ा फ्राड और इन भस्मासुरों की करतूत की एक बानगी बताता हूं। सहारा के नए निजाम की टोली कैसे सहारा के टॉप मैनेजमेंट को झूठ का आईना दिखाकर और टेलीविजन मीडिया के दर्शकों खासकर बिहार के लोगों को कैसे मूर्ख बना रहे हैं, इसकी भी एक बानगी बता रहा हूं।

बिहार चुनाव को लेकर सभी चैनलों ने तैयारी की है और उसका प्रोमो बनाया है। लेकिन सहारा समय का प्रोमो खास है। ये है 100 रिपोर्टर 100 कैमरे। इसमें ये बताया गया है कि चप्पे-चप्पे की खबर, हमारे रिपोर्टर यानी सहारा के रिपोर्टर, बिहार विधानसभा चुनाव की कवरेज के दौरान करेंगे। कायदे से इस प्रोमो में बिहार के रिपोर्टर या जिनका बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज से सरोकार हो, उसको होना चाहिए। सहारा के कई स्ट्रिंगरों का पीटूसी भी कई बार देखने को मिलता है।

आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि 100 रिपोर्टर 100 कैमरे के प्रोमो में बिहार के स्ट्रिंगरों और रिपोर्टरों या बिहार के एंकरों के बजाए सहारा के एचआर डिपार्टमेंट, सर्विस डिविजन के लोगों को लाइन में खड़ा कराके शूट किया गया है। कहने को तो सबसे बड़ा मीडिया ग्रुप है सहारा इंडिया, तो फिर रिपोर्टर की कमी कैसे हो गई। बिहार में टीवी और प्रिंट मीडिया को मिला ले तो 100 क्या 200 रिपोर्टर सहारा में घूमते मिल जाएंगे। आखिर प्रोमो में एचआर डिपार्टमेंट और सर्विस डिविजन के लोगों को शामिल कर के बिहार के वोटरों या दर्शकों को क्या संदेश देना चाहता है सहारा मीडिया कि अब एचआर के लोग भी रिपोर्टिंग करेंगे। यानी सहारा मीडिया का एक नया धमाका।

है तो ये छोटी सी बात, लेकिन आपको ये जानकर आश्‍चर्य होगा कि ये सब टॉप मैनेजमेंट को दिखाने के लिए किया जाता है कि कैसे हम लोग यानी उपेंद्र राय के सिपलहसार लोग एक से एक बढ़िया प्रोग्राम या प्रोमो बनाते हैं। दरअसल सहारा में एक ग्रुप जो चाहता है वैसा कर लेता है, कोई टोकने वाला नहीं है। हालांकि हर निजाम का एक ग्रुप होता है और उसकी मनमर्जी चलती रही है, लेकिन इस निजाम ने तो सारी हदें पार कर दी हैं।

खास बात ये है कि इस प्रोमो में प्रमुखता से उन लोगों के चेहरे को दिखाया गया है, जिनका बिहार चुनाव कवरेज से कोई सरोकार नहीं है। कोई भी पुराना सहारा कर्मी देखेगा तो पहचान लेगा कि उसमें एचआर के धर्मेंद्र, एनसीआर की रिपोर्टर लोगों को कैसे और किस तरीके से जबरदस्ती ठूंस दिया गया है।

चलिए प्रोमो में आप एचआर के लोगों से कराइए या वहां के चपरासी से, ये तो उनका हक बनता है क्योंकि अभी उनका निजाम और राजपाट चल रहा है। लेकिन बिहार के स्ट्रिंगर जो बिहार चैनल के आधार हैं, उनको क्यों नहीं शामिल किया गया है। जब स्ट्रिंगरों का पीटूसी दिखाया जाता रहा है तो प्रोमो में अगर उनको शामिल किया गया होता तो शायद ये अब तक सबसे बढ़िया प्रोमो होता।

साफ है कि जो काम करते हैं उनको हाशिए पर धकेल दिया जाता है और जो चमचागिरी करते हैं या प्रोमो के नाम पर अपने-अपने लोगों का चेहरा दिखाकर इसका क्रेडिट लूटते हैं, उन्‍हें तरजीह मिलती है। टेलीविजन में भूत-पिशाच तो देखा है लेकिन इतना बड़ा फ्राड नहीं दिखा है आज तक।

ये सब नए निजाम, जो सहारा के भस्मासुर बने हुए है, की सरपरस्ती मे चल रहा है। प्रोमो देखिए बड़ा मजा आएगा। ऐसे बहुत से चेहरे थे जिनको अगर बिहार चुनाव में दिखाया जाता तो शायद सहारा का ब्रांड वैल्यू बढ़ता। लेकिन भस्मासुरों को तो बस अपना काम जल्दी से जल्दी निपटाना है। 100 रिपोर्टर 100 कैमरे का प्रोमो दर्शकों खासकर बिहार के दर्शकों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। साथ ही टेलीविजन मीडिया में अब तक का सबसे बड़ा फ्राड।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bal Patrakaar

    October 29, 2010 at 10:29 pm

    patrakaar mahodaya…common sense ki baat hai..sare reporter promo shoot k liye khade ho jayenge to news kaha se ayegi….aapki baat biased zaroor hai but ye aapne thik kaha ki stringers ko bhi chance dena chahiye tha…khair saharawalo ki marji..aap hum kaun hote hai galchauri karne wale…cheers…tension mat lijiye…bataiye majak majaak me kitna likh dala aapne…

  2. santosh

    October 30, 2010 at 2:49 am

    sahara se bada dhokhebaaz koi nahin hai. maine sahara samay Lko se internship kiya interview ke samay bahut badi badi batein karte hain lekin wahan per jaker maloom padti hai ki aapko ko bewkoof banaya gaya hai.ye Media wale doosaron ke liye manawata ki baat karte hain lekin jab khud ki baari aati hai to sirf paise ki baat karte hai aur bachav ke liye satter dalilen hai.

  3. amit1111

    October 30, 2010 at 5:34 am

    अरे दोस्तो ये तो छोटी सी बात है…दो सप्ताह पहले सहारा श्री का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पर नंबर वन का बधाई संदेश तब चला जब सहारा समय की टीआरपी और जीआरपी अब तक की सबसे सबसे कम थी..यानि सहारा श्री को भी झूठा बता दिया गया..वाह रे नया निज्जाम

  4. Preeti

    October 30, 2010 at 4:25 pm

    Aap bat karte hain stringers ki…… !!. Aur wo bhi Sahara Samay ki ….!!. to mai aapko bata dun ki gali ka kutta hona behtar hai na ki Sahara Samay ka Stringer. Pure Sahara me Chamchee karne wale ka ek jal bichha hua hai. Kam nahi …. CHmacayi pe tarakki aur paisa milta hai.Upar ke adhikari……..ya yun kahen aala kaman tak baten bhi kaphi tod mod kar pahunchaee jati hai. Yun kahen … BHAGWAN BHAROSE HI CHAL RAHA HAI SAHARA SAYMAY. HARI OM TAHAS NAHAS…….. BABA GAD DAS KI JAI HO..

  5. deepak lavange

    October 30, 2010 at 5:49 pm

    [b][/b]KYA BAAT KEH DI PTRAKAR NE?…..BATAO KITAN BANAYA AUR KIS KIS KO BANAYA?………
    100 ROPOTER KHADE KAR DO YA 1000……BAAT SAHI SAHI KHABAR KI HONI CHAHOYE. NEWS KOI CHANA JOR GARAM NAHI HOTEE.

    क्या बात कह दी पत्रकार ने?…..बताओ कितना बनाया और किस किस को बनाया?………
    100 रिपोर्टर खड़े कर दो या 1000……बात सही सही खबर की होनी चहोये. न्यूज़ कोई चना ज़ोर गरम नही होती.

  6. vijay mishra

    October 31, 2010 at 3:26 am

    are ye shara wale to bade frod hai

  7. subh chintak

    October 31, 2010 at 4:27 am

    sahara mai to bhut hi chamca giri hoti hia or ishe ke bal par log sahara mai hai or yehi karan hai ki sahara or channelo se piche rah raha hai ku ki idhar kaam karne baale bande ki na to qadar hai? kyu ki kaam karne walo ko to sahara se nikal diya jaata hai….sahara ke to kahne hi kya hai….

  8. rajesh

    October 31, 2010 at 12:11 pm

    abhi dekhna ‘prubuddh raj’ k raj me bihar channel ka na jane kya kya hars hoga abhi dekhte jana sab log office me staff ko maa-bahin ki gali deta hai itni mehnat se sahara shree ji ne sahara samay khada kiya thaa lekin ye star news wale jab se sahara se jude sahara samay ki………..

  9. mohammad suhel

    October 31, 2010 at 11:24 pm

    mai bhi promo dekhkar hairan tha ki shayad HR ke logon se bhi shayad bihar election cover karaya ja raha hai . apne mera confusion clear kar diya . Sahara hai sab kuch possible hai

  10. reena rathor

    November 6, 2010 at 11:23 pm

    aap sub log itana dimag kyu chala rahe ho mere pyare dosto.aap apna kaam pramanikta se kijiye na.aap patrakar ho ya virodhi paksha.aaj sahara ek makam per pahunch gaya hai.aap bhi apne channel ya paper per dhyan do.
    jinake ghar sheeshe ke hote hai we ek 2re ke gharo par patthar nahi mara karate.
    dhnyawad………:D:D:D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...