Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

कम नहीं हो रही कुमार केतकर की मुश्किल, फिर नोटिस

लोकसत्‍ता के संपादक कुमार केतकर की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही है. संपादकीय में हिन्‍दुओं को आतंकवादी बताने के मामले में उन्‍हें पहले से ही दापोली के एन आर सिगवान ने नोटिस भेज रखा है. इस बार भी दापोली से ही एक अन्‍य सामाजिक कार्यकर्ता एम एस महादलेकर ने कुमार केतकर की मुश्किल बढ़ा दी है. महादलेकर ने कुमार केतकर को लोकसत्‍ता में 25 अक्‍टूबर को छपे संपादकीय पर कानूनी नोटिस भेजी है.

लोकसत्‍ता के संपादक कुमार केतकर की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही है. संपादकीय में हिन्‍दुओं को आतंकवादी बताने के मामले में उन्‍हें पहले से ही दापोली के एन आर सिगवान ने नोटिस भेज रखा है. इस बार भी दापोली से ही एक अन्‍य सामाजिक कार्यकर्ता एम एस महादलेकर ने कुमार केतकर की मुश्किल बढ़ा दी है. महादलेकर ने कुमार केतकर को लोकसत्‍ता में 25 अक्‍टूबर को छपे संपादकीय पर कानूनी नोटिस भेजी है.

अपने नोटिस में उन्‍होंने केतकर से मांग की है कि वे उन्‍हें वो तमाम अभिलेख और प्रमाण-पत्र उपलब्‍ध करायें, जिससे साबित होता हो कि राजीव गांधी की हत्‍या करने वाले हिन्‍दू धर्म से जुड़े तमिल आतंकवादी हैं. उन्‍होंने नोटिस में कहा है कि यह सबको अच्‍छी तरह पता है कि उग्रवादी संगठन एलटीटीई में काफी संख्‍या में ईसाई तमिल भी शामिल थे. अपने संपादकीय में कुमार केतकर ने लिखा था कि राजीव गांधी की हत्‍या करने वाले हिन्‍दू तमिल उग्रवादी थे.

महादलेकर ने नोटिस में कहा है कि अगर कुमार केतकर 20 दिनों के भीतर उनके द्वारा दिये गए नोटिस का जवाब और मांगे गए सबूत उपलब्‍ध नहीं कराये तो उनके खिलाफ अदालत के भीतर मुकदमा दायर किया जायेगा. उन्‍होंने चेतावनी दी कि अगर मीडिया जबदस्‍ती आतंकवाद को हिन्‍दू धर्म से जोड़कर हिन्‍दुओं को बदनाम करने की कोशिशें जारी रखीं तो फिर मीडिया घरानों, स्‍तंभकारों और पत्रकारों के खिलाफ अदालत में मुकदमों की एक श्रृंखला चलाई जायेगी.

उन्‍होंने कहा कि कुमार केतकर दिवाली का आनंद उठायें लेकिन अगर वो हिन्‍दुत्‍व, हिन्‍दू संगठनों और राष्‍ट्रवादियों के खिलाफ दुश्‍प्रचार जारी रखते हैं तो उन्‍हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. उनके खिलाफ कानून सम्‍मत कार्रवाइयों की झड़ी लग जायेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...