Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभु चावला इंडिया न्यूज के एडिटर इन चीफ बनेंगे?

: एमजे अकबर को तोड़ ले जाने का बदला आजतक से लेना चाहते हैं विनोद शर्मा : दिल्ली में एक चर्चा बहुत तेज है. वो ये कि प्रभु चावला टीवी टुडे ग्रुप को टाटा बाय बाय करने वाले हैं और जल्द ही विनोद शर्मा वाली कंपनी में एडिटर इन चीफ बनकर आने वाले हैं. जिस तरह एमजे अकबर इंडिया न्यूज समूह के एडिटर इन चीफ बने थे लेकिन महीने-दो महीने में ही इस कंपनी को छोड़कर आजतक समूह के साथ जुड़ गए, उससे विनोद शर्मा और उनके पुत्र कार्तिक शर्मा बेहद आहत हुए. इसका बदला वे लोग प्रभु चावला को आजतक से तोड़कर अपने यहां ज्वाइन कराकर लेना चाहते हैं. अगर इंडिया न्यूज का एडिटर इन चीफ आजतक में बड़े पद पर जा सकता है तो आज तक में बड़े पद पर कार्यरत शख्स इंडिया न्यूज में एडिटर इन चीफ क्यों नहीं हो सकता.

: एमजे अकबर को तोड़ ले जाने का बदला आजतक से लेना चाहते हैं विनोद शर्मा : दिल्ली में एक चर्चा बहुत तेज है. वो ये कि प्रभु चावला टीवी टुडे ग्रुप को टाटा बाय बाय करने वाले हैं और जल्द ही विनोद शर्मा वाली कंपनी में एडिटर इन चीफ बनकर आने वाले हैं. जिस तरह एमजे अकबर इंडिया न्यूज समूह के एडिटर इन चीफ बने थे लेकिन महीने-दो महीने में ही इस कंपनी को छोड़कर आजतक समूह के साथ जुड़ गए, उससे विनोद शर्मा और उनके पुत्र कार्तिक शर्मा बेहद आहत हुए. इसका बदला वे लोग प्रभु चावला को आजतक से तोड़कर अपने यहां ज्वाइन कराकर लेना चाहते हैं. अगर इंडिया न्यूज का एडिटर इन चीफ आजतक में बड़े पद पर जा सकता है तो आज तक में बड़े पद पर कार्यरत शख्स इंडिया न्यूज में एडिटर इन चीफ क्यों नहीं हो सकता.

हालांकि कहने वाले ये भी कह रहे हैं कि टीवी टुडे ग्रुप के बाहर नौकरी तलाशने का काम खुद प्रभु चावला कर रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से जिस तरह उनकी टीवी टुडे ग्रुप में आंतरिक स्थिति कमजोर हुई है, उसको वे एक मजबूत संकेत मानकर निकल लेने में ही भलाई समझ रहे हैं. साथ ही कई तरह के विवादों ने भी प्रभु चावला की ब्रांड इमेज को कमजोर की है. यही कारण है कि अरुण पुरी अब प्रभु चावला को किनारे कर एमजे अकबर के हाथों में टीवी टुडे ग्रुप की संपादकीय कमान सौंप रहे हैं. लेकिन प्रभु चावला की निष्ठा और संस्थान पर किए गए एहसानों को देखते हुए उन्हें अचानक बाहर करने की जगह साइडलाइन कर थोड़ा कम काम दे दिया गया है. पर समझदारों के लिए इतना इशारा काफी होता है.

प्रभु चावला की कमजोर आंतरिक स्थिति और विनोद शर्मा का आहत मन, दोनों ने एकजुट होकर कुछ नया करने का फैसला ले लिया है. कई राउंड बातचीत हो चुकी है. चीजें लगभग तय भी हो चुकी हैं. बस, इंतजार है तो शुभ घड़ी का. हालांकि कोई भी पक्ष इस डेवलपमेंट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन इंडिया न्यूज और आजतक से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि हफ्ते-दो हफ्ते के भीतर धमाका हो सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arvind

    November 12, 2010 at 4:18 am

    अगर प्रभु चावला ये कदम उठाते हैं तो ये उनका एक मूर्खतापूर्ण कदम होगा ..इंडिया न्यूज़ कि स्थिति किसी से छुपी नहीं है और इंडिया न्यूज़ का रवैया अपने कर्मियों के लिए कैसा है ये भी सब जानते हैं ..इंडिया न्यूज़ का कुछ नहीं हों सकता!!!!!!!!!!!!!! तो प्रभु चावला जी कोई और ठिकाना तलाश कीजिये ……………………….

  2. Hn pandey

    November 12, 2010 at 7:45 am

    VINOD SARMA JI OR KARTIKE JI
    parbhu chavala ji ka india news joine kare pae lakh lakh badhai ho…………
    Hn pandey
    itv news DAUSA

  3. anonymous

    November 12, 2010 at 11:08 am

    गजब। क्या इससे भी फर्जी अफवाह हो सकती है। प्रभु चावला और इंडिया न्यूज। कितने दिन कkे लिए…। भरोसा कौन करेगा। जब एमजे अकबर गए थे तो भी बड़ा ढोल-धमाका हुआ था। बाद में पहाड़ के नीचे चुहिया भी नहीं निकली। खड़े खड़े गए और भाग निकले। इंडिया न्यूज में चले जाना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है उसमें टिक पाना। जिस तरह से ये चैनल टीआरपी से बाहर उलटी दिशा में दौड़ रहा है, उसे देखकर तो नहीं लगता कि वहां कोई जाना चाहेगा। एमजे को महीने भर में ही सारे रjंग-ढंग समझ में आ गiए थे। तेरा क्या होगा प्रभो।।………….

  4. rajkumar sahu, janjgir

    November 12, 2010 at 1:14 pm

    donon bade naam hain aur patrakarita mein yah rassaakashi aaj ki baat thodi naa hai.

  5. अनीस आलम राजस्थान

    November 12, 2010 at 2:00 pm

    अनीस आलम राजस्थान
    इंडिया न्यूज समूह व् प्रभु चावला जी को हमारी और से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए

  6. shivendraparmar

    November 12, 2010 at 4:20 pm

    chavla ko bhale hi mt lena india t.v. valo ispe kuch nhi aata

  7. yograj sharma

    November 12, 2010 at 4:24 pm

    यूं तो ये खबर कुछ हजम नहीं हुई… लेकिन अगर ये होता भी है तो ये प्रभू चावला जी की बदकिस्तमती और उनके अब तक उज्जवल रहे करियर पर…… टीआरपी में टॉप-3 में रहने वाले चैनल छोडकर जीरो टीआरपी वाले चैनल में प्रभू पैसे के लिए भी आएंगे… ये बात कम ही समझ आती है… वो भी ये जानते हुए कि जो लोग चैनल को पैदा करने वाले और विनोद शर्मा को टीवी पत्रकारिता की दुनिया में लाने वाले हरीश गुप्ता के नही हुए.. वो प्रभू चावला के क्या होंगे…. वैसे होने को तो कुछ भी हो सकता है… ईश्वर चैनल और प्रभू चावला दोनो का भला करे….

  8. sandeep

    November 12, 2010 at 4:51 pm

    🙂 chalo is chanel ko sirf ek bade nam aur dimag ki hi jarorat thi , ab ye kartik per hai ki prabhu ko unke hisab se kam karne dete hai ya nhin

  9. shashank sharma

    November 13, 2010 at 11:59 am

    ye bade sobhagya ki baat hai ki parbhu chawla ji jaise varisgt patrkar india news main jane ki soch rahe hai ! lekin india news k liye ye badlav bhaut ahem bhumika nibha sakta hai agr unhe apni kamiyabi aur ek eham mukam par pauchna hai to parbhu chawla ji se kadam se kadam mila kar chalna behad jaruri hoga !

  10. pawan sharma bhiwani

    November 13, 2010 at 3:22 pm

    parbhu ji agar india news chale jaai to koi herani ki baat nahi h.kyonki aaj tak group ab parbhu ji se pind chudvana chata h.vese bhi parbhu ji paise k liye kuchh bhi kr sakte h.india news me parbhu ji k jaane k piche badda raj h.patrkarita ke baadparbhu ji ab vinod sharma k jarie haryana se rajya shabha mein jaane ka spna dekh rehe hei.sb jante h vinod sharma cm bhupender hooda ke kitne close hei. vese bhi parbhu ji k samband poltician se kese rehen h ye kisi se chipa hua nahi h.LK aadwani se unki dosti ke bare me sb jante h.haryana mein bhi gurgon mein inki athha sampati h.pichhle India Today ke addition me common wealth games me haryana ki khel niti ki jo tarif ki wo cm pattao abhian ka hissa tha.

  11. अभिषेक

    November 13, 2010 at 11:06 pm

    बहुत बहुत बधाई हो इंडिया न्यूज के मालिक साहब जो ऐसा करने का सोचा… आप अगर ऐसा न सोचते तो भड़ासी भाई को गॉसिप के लिए किसी दूसरे तैनल का नाम सोचना पड़ता… इससे मिलती जुलती एक और ‘खबर’ है कि हमार में चैनल हेड की तलाश हो रही है.. लगता है मतंग जी भी प्रभु पर डोरे डाल रहे हैं. आप फौरन अपने मजबूत रस्सी फेंकिए विनोद शर्मा जी..
    ;D;D;D;D;D;D;D;D;D
    Good PJ
    ;D;D;D;D;D

  12. manoj dubey

    November 14, 2010 at 1:12 pm

    इंडिया न्यूज समूह व् प्रभु चावला जी को हमारी और से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए

  13. kumar amitabh arya

    November 15, 2010 at 7:51 am

    india news ke andarooni sootra batate hai ki ki prabhu jee 25 sey 30 laakh per month yani ke kareeb 3.5 crore per year ke package par aaye hain…media main shayad hi kisi hasti jaise udai shanker ajeet anjum ya vinod kapdi kisi aur ko bhi itna paisa mil raha ho…ab yeh paisa india news prabhu jee ko journalism ke lie de raha hai ya unki dalali sey fayda uthane ke lie yeh to vinod sharma aur kartikey sharma behtar jante hain..ek partrakaar hone ke nate jaankari ke lie bata de ki amar singh ki cd main ek deal main prabhu chawala ki baatcheet ka bhi recording hai..jiska daava amar singh aur mulaysing singh khud bhi kar chuke hain…

  14. shabd

    November 15, 2010 at 2:37 pm

    ye koi nayi baat nai hai media me sirf in budhoo ka rraz hai journlism kabhi pada nai bus apne time me ba kar naukri pakad li or ab nayi gen ko agge nai ane denge haan agr khunsurat ladki intrn ke liye aee to naukri de denge or agr koi needful bnda intrn ke liye aye to kal fone karna . pata nai prbhu ji marne ke baad upar jake indra bhgwan se “seedhi baat” karne ke bhi paise lenge;D

  15. dhanish sharma

    November 16, 2010 at 8:05 am

    kyo majak kar raha ho,

  16. manoj deshmukh betul mp.

    January 1, 2011 at 7:47 am

    चावलाजी क्या निरा रडिय या और किसी के माध्यम से आपकी पिछली टेप जैसी और कोई टेप इंडिया न्यूज़ को भी मिलेगी क्योकि ऐसा लगता है की भोपाल में भी दलालों से आपके बहुत घनिष्ट सम्बन्ध है…………

  17. jagmohanchib

    June 6, 2011 at 1:55 pm

    when i am in netherland last year i and others understnds that things are not going well in to day group. our sugestion is that CHAWALA(JI) should start new chenel from india or from elswhere.

    jc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...