अमर उजाला, मेरठ से फोटोग्राफर विजय स्वामी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी हिन्दुस्तान, मेरठ के साथ शुरू की है. विजय दस सालों से फोटो जर्नलिज्म कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पीटीआई के साथ की थी. इसके बाद दैनिक जनता एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दीं. पिछले पांच सालों से वे अमर उजाला के साथ थे.
विजीत मलिक ने देश लाइव, रांची ज्वाइन किया है. उन्होंने कुछ दिन पूर्व हमार टीवी से इस्तीफा दे दिया था. विजीत ने अपने करियर की शुरुआत रांची में एक स्थानीय दैनिक के साथ की थी. इसके बाद वे रीजनल न्यूज चैनल 365 दिन के साथ जुड़ गए. हमार टीवी में उन्होंने रांची और नोएडा दोनों जगहों पर अपनी सेवाएं दीं. खेल समाचारों पर उनकी जबर्दस्त पकड़ है.











