Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अतुलजी को इतनी जल्‍दी नहीं बुलाना चाहिए था

मैंने अमर उजाला में करीब साढ़े चार साल काम किया। अमर उजाला में ही मैंने इंटर्नशिप की। प्रशिक्षु बना और उसके बाद सब एडिटर। अमर उजाला से मैनें बहुत कुछ सीखा है। सन 2005 से 2010 का वह मेरा सफर मुझे अच्छी तरह याद है। मैं अतुल जी से कभी मिला तो नहीं लेकिन अमर उजाला लखनऊ यूनिट में उनके कार्य और व्यवहार की छवि प्रतिदिन कर्मचारियों में दिखाई देती थी। उनके रहते किसी भी कर्मचारी को यह भय नहीं था कि कभी उसे अखबार से निकाला भी जा सकता है। हर कर्मचारी बड़े ही आत्मविश्‍वास के साथ काम करता था।

मैंने अमर उजाला में करीब साढ़े चार साल काम किया। अमर उजाला में ही मैंने इंटर्नशिप की। प्रशिक्षु बना और उसके बाद सब एडिटर। अमर उजाला से मैनें बहुत कुछ सीखा है। सन 2005 से 2010 का वह मेरा सफर मुझे अच्छी तरह याद है। मैं अतुल जी से कभी मिला तो नहीं लेकिन अमर उजाला लखनऊ यूनिट में उनके कार्य और व्यवहार की छवि प्रतिदिन कर्मचारियों में दिखाई देती थी। उनके रहते किसी भी कर्मचारी को यह भय नहीं था कि कभी उसे अखबार से निकाला भी जा सकता है। हर कर्मचारी बड़े ही आत्मविश्‍वास के साथ काम करता था।

मेरे अमर उजाला के कार्यकाल के दौरान वहां के संपादक अशोक पांडेय जी भी लगभग-लगभग रोज ही अतुल जी के प्रेरणात्मक शब्दों द्वारा कर्मचारियों में आत्मविश्‍वास भरा करते थे। वह कहा करते थे कि अतुल जी का सपना है कि हर कर्मचारी खुश रहे। उसे किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। तब मैं सोचा करता था कि अतुल जी कितने नेक इंसान होंगे। हर कर्मचारी अखबार के प्रति बड़े ही निष्‍ठा से काम करता था क्योंकि उसे नौकरी खोने का भय नहीं था। लोग अतुल जी का नाम सिर्फ अमर उजाला में ही नहीं अन्य अखबारों के कर्मचारी भी लिया करते हैं। उनकी अच्छाइयों का बखान करते कोई भी नहीं थकता। खासतौर पर वो जो उनके साथ काम कर चुके हैं।

अतुल जी के पंचतत्व मे विलीन होने से देश के मीडिया जगत को भारी नुकसान हुआ है। वह लोग और भी ज्यादा दुखी हुए हैं जो किसी न किसी वजह से न्याय के दरवाजे पर खड़े थे। उन लोगों को यही लगता था कि अतुल जी के होते हुए उनके साथ अन्याय नहीं हो पाएगा। मैंने किसी आवश्‍यक कार्य से एक बार राजुल जी से मुलाकात की। राजुल जी की एक सब एडिटर के साथ इतने शालीन तरीके से की गई बातों से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह एक इतनी बड़ी कंपनी के मालिक होंगे। राजुल जी की बातों से मुझे यह भी लगा कि जब राजुल जी ऐसे हैं तो अतुल जी, जिनके बारे में मैं संपादक जी और अन्य कर्मचारियों के मुंह से सुनता था, कितने सज्जन आदमी होंगे। अतुल जी को फेस टू फेस न देख पाने का गम मुझे जिंदगी भर सालता रहेगा। भगवान से मुझे यह शिकायत रहेगी कि इतने अच्छे और सुशील व्यक्ति को इतनी जल्दी अपने पास नहीं बुलाना चाहिए था।

लेखक प्रकाश चंद्र त्रिपाठी हिन्‍दुस्‍तान, रांची में सब एडिटर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...