भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के मरने से लोग दुखी हैं. परन्तु अखबार और चैनल वाले उनका दुख और बढ़ाने पर लगे हुए हैं. कल दो-दो बार पंडित भीमसेन जोशी की जगह पंडिस जसराज को मरा बताया गया. दरअसल हुआ यह कि पहले जागरण ने यह गलती की और अपने वेबसाइट में पंडित भीमसेन की जगह जसराज की फोटो छाप दी, फिर ऐसी ही गलती बिहार झारखंड के रीजनल चैनल आर्यन टीवी ने दोहराई. आर्यन ने पंडित भीमसेन जोशी की जगह पंडित जसराज का विजुअल चलाया. यह विजुअल लगभग पंद्रह मिनट तक चलता रहा. इसके बाद यह खबर गिरा दी गई.
एक दर्शक बिस्मय अलंकार ने आर्यन टीवी पर हुई इस बड़ी गलती का फोटो विजुअल भड़ास4मीडिया के पास भेज दिया है. इस गलती को आप भी नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं.
















दिनेश चौधरी
January 25, 2011 at 4:32 am
मीडिया वालों का संगीत ज्ञान वैसे ही कम है। मुन्नी व शीला से फुर्सत मिले तो ये लोग कुछ संगीत सुनें! फिर चैनल वालों के पास समय कम है व धैर्य तो बिल्कुल नहीं हैं। गूगल में पंडित टाइप किया होगा। जोशी की जगह जसराज जी निकल गये तो उनकी क्या गलती!
madan kumar tiwary
January 25, 2011 at 8:55 am
सही कहा दिनेश
rajiv
January 25, 2011 at 9:20 am
aj ke media walo ko vaise hi gyan ke kami hai, chahe sangeet ho ya koi dusra subject.
annoymas
January 25, 2011 at 1:57 pm
दारुबाज लोग चैनल में काम करेंगे तो इसी तरह बंटाधार करेंगे
मदन
January 25, 2011 at 6:39 pm
संजय मिश्र जैसे लोगों के रहते यही उम्मीद की जा सकती है
abhay ranjan
January 26, 2011 at 1:59 am
अरे यार क्यों जग हंसाई करवा रहे हो…बिहार के लोगों ज्ञानी पुरुष माना जाते हैं और तुम लोगों ने अज्ञानता की गंगा बहा दी… हद है मेरे यार
rajiv
January 26, 2011 at 9:56 am
जंग जैसी प्रतिस्पर्धा के युग में आर्यन और जागरण की गलती कोई बड़ी बात नहीं बल्कि मामूली है। और इस मामूली गलती का मूल है मालिकों द्वारा मुद्रा ढीलने की आनाकानी। वे कास्ट कटिंग के नाम पर कम लोगों को रखना चाहते हैं.. एक आदमी से दस आदमी का काम लेना चाहते है… जिससे मानव रुपी यंत्र से ऎसी गलतियां होना आपेक्शित है… उम्मीद है जिन मानव यंत्रों से ये गड़बड़ियां हुईं हैं.. उनके मालिक वनिस्पत की उन्हें रिप्लेस करने के उन्हें आराम का वक्त देंगे.. साथ ही इस घटना से सबक लेकर… हर यंत्र का उतना ही इस्तेमाल करें…जितना वो आराम से कर सके।
depak pandey
January 26, 2011 at 11:47 am
mishraji kuch to sharm karo, tumko to desh live ne pachad diya
धीरज कुमार साहू
January 26, 2011 at 4:22 pm
वैसे टीवी मीडिया से इतनी बड़ी गलती होना सही तो नहीं है पर बड़ी बात ये है कि उन्होने माफी मांगी है या नहीं!! अगर नहीं मांगी तो फिर बड़े शर्म कि बात है।
arvind mishra
January 28, 2011 at 10:25 am
sanjay mishra ke raj me isase jyada ki umid app nai kar sakate hai, kyo dinesh jee.
murar kandari
January 31, 2011 at 11:19 am
tv channalo ma jugad patkarita hai . gk ke to jaankari hi nahi ha jenah hai unahi job par raktay nahi …… q……ke… ya ……lodeta nahi hai.