अमर उजाला, मेरठ से आशीष ने इस्तीफा दे दिया है. वे फोटोग्राफर थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक जनवाणी के साथ शुरू की है. यहां सीनियर फोटोग्राफर बनाए गए हैं. वे काफी समय से अमर उजाला के साथ थे.
हिन्दुस्तान, मेरठ को सुनील शर्मा ने बॉय कर दिया है. वे भी फोटोग्राफर थे. उन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला के फोटोग्राफर के रूप में शुरू की है.
हिन्दुस्तान, मेरठ से राहुल अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे डेस्क पर कार्यरत थे. काफी समय से हिन्दुस्तान के संग जुड़े हुए थे. राहुल ने अपनी नई पारी दैनिक जनवाणी, मेरठ के साथ शुरू की है. उन्हें डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है.












बेनामी
February 5, 2011 at 4:10 am
अमर उजाला में कोई बचेगा भी या नहीं?
बेनामी
February 5, 2011 at 9:34 am
पिछले कुछ दिनों में काफी लोगों ने अमर उजाला छोड़ दिया है।
आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, आदरणीय राजुल जी को पता लगाना चाहिये।
अमर उजाला की वर्किंग कंडीशंस हमेशा से बहुत अच्छी रही हैं,
इसके बाद भी लोग क्यों छोड़ रहे हैं ये शोध का विषय है।