Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस के प्राइस वार की आग मुगलसराय पहुंची

: हॉकरों ने नई उठाया जागरण, हिन्‍दुस्‍तान और अमर उजाला : बनारस के बाद अखबारों के बीच प्राइस वार की लपट अब आसपास के जिलों में भी पहुंचने लगी है. ताजा खबर है कि चंदौली जिले के मुगलसराय सेंटर पर भी हॉकरों ने तीनों प्रमुख अखबारों को उठाने से मना कर दिया. शनिवार की सुबह रेलवे स्‍टेशन के वीआईपी गेट के सामने स्थित अमर उजाला, जागरण और हिंदुस्तान वितरकों ने नहीं उठाया. वे वाराणसी के बराबर कमीशन दिए जाने की मांग कर रहे थे. कुछेक हॉकरों ने ही इन तीनों अखबारों के प्रतियों को हाथ लगाया. सहारा का सबसे ज्‍यादा उठान हुआ.

: हॉकरों ने नई उठाया जागरण, हिन्‍दुस्‍तान और अमर उजाला : बनारस के बाद अखबारों के बीच प्राइस वार की लपट अब आसपास के जिलों में भी पहुंचने लगी है. ताजा खबर है कि चंदौली जिले के मुगलसराय सेंटर पर भी हॉकरों ने तीनों प्रमुख अखबारों को उठाने से मना कर दिया. शनिवार की सुबह रेलवे स्‍टेशन के वीआईपी गेट के सामने स्थित अमर उजाला, जागरण और हिंदुस्तान वितरकों ने नहीं उठाया. वे वाराणसी के बराबर कमीशन दिए जाने की मांग कर रहे थे. कुछेक हॉकरों ने ही इन तीनों अखबारों के प्रतियों को हाथ लगाया. सहारा का सबसे ज्‍यादा उठान हुआ.

सहारा की तरफ से शुरू किया दाम घटाओ-कमीशन बढ़ाओ अभियान ने तीनों बड़े अखबारों को परेशानी में डाल दिया है. मुगलसराय में दैनिक जागरण 6 हजार, अमर उजाला 4 हजार तथा हिन्‍दुस्‍तान 3 हजार बिकता है. सहारा भी अपने दाम और स्‍कीम के बाद लगभग ढाई हजार तक पहुंच गया है. मुगलसराय के वितरकों ने सहारा मैनेजमेंट से शनिवार के लिए 13 हजार बढ़ी प्रतियों की मांग की थी पर सहारा ने बढ़ी प्रतियां नहीं भेजीं. वाराणसी में यहां जिस तरह अखबारों में प्राइस वार तेज हुआ है उसमें जागरण, हिंदुस्तान और अमर उजाला के लिए बिना कमीशन बढ़ाए अपना अखबार बेचना संभव नहीं होगा. जो हालात हैं उसमें रविवार को भी इन तीनों अखबारों की प्रतियां शायद ही उठे.

ज्ञात हो कि वाराणसी में अमर उजाला ने अपने अखबार की कवर प्राइस ढाई रुपये कर दिया है। वितरक कमीशन भी मंगलवार से तीस पैसे बढ़ाकर एक रुपया 35 पैसा कर दिया है. इसका खासा असर जागरण और हिंदुस्तान पर सुबह सेंटरों पर देखने को मिल रहा है. इस वितरक स्कीम का अमर उजाला को तत्काल फायदा मिला है. सहारा दो रुपये का पहले ही बिक रहा है और वह वितरकों को एक रुपया दस पैसा पहले से ही कमीशन दे रहा है. अगर देखा जाए तो अमर उजाला जो कि ढाई रुपये का है और उसे वितरक उठाते हैं तो उन्हें एक अखबार पर पूरे माह वितरकों को 32 रुपया 70 पैसे लगाना पड़ रहा है और उसे 42 रुपया तीस पैसे कमीशन मिलेगा जो अच्छी खासी रकम है. सहारा दो रुपये कवर प्राइस पर बिक रहा है और इसे लेने पर वितरक को मात्र 31 रुपया पचास पैसा मिलेगा, पर उसे 28 रुपया पचास पैसे लगाना होगा. इसी तरह हिंदुस्तान और जागरण के कवर प्राइस साढ़े तीन रुपये पर प्रति अखबार वितरकों को क्रमशः 40 रुपये 50 पैसे और 35 रुपये ही बतौर कमीशन का फायदा मिलेगा. इसमें हिंदुस्तान लेने के लिए वितरकों को रुपये 64.50 पैसे और 70 रुपये लगाने पड़ रहे हैं. साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...