Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

लैपटाप पाने से वंचित उपसंपादकों ने बनाया संगठन

असम सरकार द्वारा बांटे गए लैपटाप से वंचित उपसंपादकों ने एक संगठन बनाया है। ताकि संगठन के माध्यम से डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों की मांगों को सरकार के सामने उठाया जा सके। प्रदेश के करीब 30 अखबारों के उपसंपादकों ने गुवाहाटी प्रेस क्लब में एक बैठक कर संगठन बनाने का फैसला किया। आनन-फानन में असम वर्किंग जर्नलिस्ट (उपसंपादक) नाम से एक संगठन भी बना लिया गया। विभाग भी बांट दिए गए।

असम सरकार द्वारा बांटे गए लैपटाप से वंचित उपसंपादकों ने एक संगठन बनाया है। ताकि संगठन के माध्यम से डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों की मांगों को सरकार के सामने उठाया जा सके। प्रदेश के करीब 30 अखबारों के उपसंपादकों ने गुवाहाटी प्रेस क्लब में एक बैठक कर संगठन बनाने का फैसला किया। आनन-फानन में असम वर्किंग जर्नलिस्ट (उपसंपादक) नाम से एक संगठन भी बना लिया गया। विभाग भी बांट दिए गए।

बैठक में शामिल उपसंपादकों ने अपने विचार रखे, संगठन के माध्‍यम से उपसंपादकों के हितों के लिए काम करने का दावा किया लेकिन उनका क्षोभ मुख्य रूप से लैपटाप को लेकर था। कई उपसंपादकों का कहना था कि सरकार लैपटाप वितरण के मामले में उपसंपादकों के साथ भेदभाव कर रही है। लैपटाप वितरण सहित तमाम वे योजनाएं, जो पत्रकारों के लिए सरकार शुरू करती है उसका फायदा सिर्फ रिपोर्टरों को प्रदान किया जाता है।

कई उपसंपादकों ने तो एक्रिडिशन के मामले को भी बैठक में उठाया। उनका कहना था कि एक्रिडिशन के मामले में पूरी तरह से भेदभाव बरता जाता है। कई बार दस साल से ज्यादा अनुभव वाले लोगों को झट से एक्रिडिशन दे दी जाती है तो कुछ लोगों के आवेदन पर वर्षों तक विचार तक नहीं किया जाता है। बैठक में कई लोगों ने सरकार से यह सार्वजनिक करने की मांग की कि लैपटाप किस आधार पर बांटा गया और किन लोगों को दिया गया।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shiv thakur

    March 8, 2011 at 2:49 am

    doob maro saalo…………………………………………….

  2. shiv thakur

    March 8, 2011 at 2:50 am

    doob maro saalo

  3. kranti kari patrakar

    May 10, 2011 at 7:25 pm

    dupty editor apni mansikta pradrshit kar jag hasai kra rahe hai ladai to desh ki aan baan saan ke liye ladi jati hai laptop ke liye etna bada drama lanat hai

  4. RAJ ANANT PANDEY

    August 5, 2011 at 8:20 am

    Bad News for Editors which has orgnasied forLAPTOP.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...