Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

भास्कर, दिल्ली 2 सितंबर को री-लांच होगा

संजय सिंह, गंगेश मिश्र और विमल झा ने ज्वाइन किया : दैनिक भास्कर का दिल्ली संस्करण दो सितंबर से री-लांच होने जा रहा है। इसी क्रम में कई वरिष्ठ और प्रतिभाशील लोगों को भास्कर प्रबंधन ने अपने साथ जोड़ा है। इनमें सबसे पहला नाम है संजय सिंह का। न्यूज एक्स में डिप्टी पोलिटकल एडिटर पद पर काम करने के बाद संजय ने अब भास्कर, दिल्ली में पोलिटिकल एडिटर के रूप में नई पारी शुरू कर दी है। संजय इससे पहले डीएनए, पायनियर, स्टेट्समैन आदि अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। पटना के रहने वाले संजय सिंह का पत्रकारीय करियर 18 वर्षों का है। इसी तरह ‘चौथी दुनिया’ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार गंगेश मिश्र ने डिप्टी एडिटर के रूप में भास्कर, दिल्ली ज्वाइन किया है।

वरिष्ठ पत्रकार विमल झा ने जनरल डेस्क इंचार्ज के रूप में भास्कर के साथ कामकाज शुरू किया है। विमल कई प्रमुख अखबारों में काम कर चुके हैं। कई और लोगों के भी जल्द ही जुड़ने की संभावना है। भास्कर दिल्ली संस्करण की री-लांचिंग इसके नए आफिस से की जाएगी। नोएडा स्थित आफिस से सारा कामकाज समेटा जा रहा है। नया आफिस दिल्ली में राजेंद्र प्लेस में है। भास्कर दिल्ली की री-लांचिंग का नेतृत्व ग्रुप एडिटर श्रवण गर्ग कर रहे हैं। उनकी देखरेख में कंटेंट व क्वालिटी को लेकर रणनीति तैयार की गई है। सूत्रों का कहना है कि भास्कर प्रबंधन ने अभी तक दिल्ली में अपनी टोकेन प्रजेंस दर्ज करा रखी थी। प्रबंधन 2 सितंबर से भास्कर को दिल्ली के क्वालिटी अखबारों में शुमार करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। अखबार के स्वरूप, कंटेंट और क्वालिटी को अव्वल दर्जे का बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी उद्देश्य से वरिष्ठ और काबिल लोगों को जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि भास्कर री-लांचिंग के बाद भी प्रसार और नंबर्स की दौड़ में पड़ने की जगह क्वालिटी और कंटेंट की श्रेष्ठता के लिए लड़ेगा।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

: घोटाले में भागीदार रहे परवेज अहमद, जयंतो भट्टाचार्या और रितु वर्मा भी प्रेस क्लब से सस्पेंड : प्रेस क्लब आफ इंडिया के महासचिव...

Advertisement