Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बरेली में जागरण-उजाला महंगे हुए

[caption id="attachment_17231" align="alignleft"]हिंदुस्तान, बरेली में जारी है आधे दाम वाली स्कीमहिंदुस्तान, बरेली में जारी है आधे दाम वाली स्कीम[/caption]बरेली में अखबारों की आपसी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है. हिंदुस्तान आधे दाम में पहले की तरह बिक रहा है पर अमर उजाला व दैनिक जागरण अपने पाठकों से ज्यादा पैसे वसूलने लगे हैं. 

हिंदुस्तान, बरेली में जारी है आधे दाम वाली स्कीमबरेली में अखबारों की आपसी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है. हिंदुस्तान आधे दाम में पहले की तरह बिक रहा है पर अमर उजाला व दैनिक जागरण अपने पाठकों से ज्यादा पैसे वसूलने लगे हैं. 

अमर उजाला और दैनिक जागरण को पिछले साल अक्टूबर महीने से आधे दाम पर खरीद रहे बरेली के पाठकों को आज उस समय झटका लगा जब उन्हें आफर खत्म होने की बात बताते हुए अखबार पर प्रकाशित दाम के हिसाब से पूरे पैसे वसूल किए गए. हिंदुस्तान जब बरेली में आया तो आपसी होड़ में सभी ने दाम आधे कर दिए. जागरण और उजाला भी प्रिंटेड प्राइस में पचास प्रतिशत आफ का आफर चला रहे थे. सोमवार से शुक्रवार तक साढ़े तीन रुपये का दैनिक जागरण और अमर दैनिक जागरण, बरेली में आज प्रकाशित सूचना और आज से शुरू हुई नई स्कीमउजाला पाठकों को पौने दो रुपये में पड़ता था और शनिवार व रविवार को चार रुपये वाले ये अखबार दो रुपये में मिलते थे.

अब इन अखबारों ने आधे दाम वाली स्कीम बंद कर प्रिंटेड मूल्य पहले से कम कर दिए हैं. जागरण व उजाला का नया मूल्य है सोमवार से शुक्रवार के लिए ढाई रुपये और शनिवार व रविवार के लिए तीन रुपये. मतलब साफ है. आधे दाम में अखबार खरीदकर पढ़ने-पढ़ाने का आफर खत्म किया गया और पहले के मुकाबले दाम में थोड़ी कमी कर दी गई. पर दोनों कवायदों का नतीजा यह है कि पाठक को अब पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं.

अमर उजाला और दैनिक जागरण के आफर खत्म करने का असर हिंदुस्तान अखबार पर नहीं पड़ता दिख रहा है. पैसा फूंककर तमाशा देखने बरेली आए हिंदुस्तान अखबार को पाठक अब भी आधे दाम पर खरीद रहे हैं. हिंदुस्तान से निपटने के लिए चर्चा है कि अमर उजाला व दैनिक जागरण नई स्कीम शुरू करने जा रहे हैं.

जागरण ने तो नई स्कीम शुरू भी कर दी है. यह स्कीम अमर उजाला ने भी खत्म कर दी महाबचत आफर वाली स्कीम.कूपन वाली है. रोज कूपन छपेग, उसे काटो, चिपकाओ और जागरण आफिस भेजो. जागरण वाले ड्रा निकालेंगे व इनाम बांटेंगे. यह पुरानी स्कीम हिंदुस्तान के आधे दाम वाली स्कीम से निपटने में कितनी कारगर होती है, यह तो वक्त बताएगा. माना यही जा रहा है कि आधे दाम में अखबार पढ़ाने का हिंदुस्तान का अभियान जागरण व उजाला पर भारी पड़ेगा.

दैनिक जागरण, बरेली में पहले पेज पर अखबार के मूल्य व कूपन स्कीम को लेकर एक संक्षिप्त सूचना प्रकाशित हुई है जो इस प्रकार है- पाठक बंधुओं, दिनांक 01 अप्रैल 2010 से दैनिक जागरण का कवर प्राइस पचास प्रतिशत आफ का आफर समाप्त किया जा रहा है। अब दैनिक जागरण का मूल्य सोमवार से शुक्रवार रू. 2.50 एवं शनिवार, रविवार को रू. 3.00 होगा। सभी पाठकों से पूर्ववत सहयोग का अनुरोध है। -प्रसार व्यवस्थापक

देखिए, पाठक कितना सहयोग बनाए रखते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...