Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘रांची में बहुत पैसा झोंक दिया है योर आनर’

: डीबी कार्प ने अदालत को बताया : स्टे वैकेट करने का अनुरोध किया : झारखंड में अखबार निकालने की भास्कर लगभग सारी तैयारियां कर चुका है पर अदालत ने संजय अग्रवाल के पक्ष में स्टे देकर फिलहाल रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटों की सांस तेज कर दी है. दैनिक भास्कर के यूपी-उत्तराखंड के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों आरएनआई द्वारा डीबी कार्प के पक्ष में दिए गए फैसले के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत से स्टे हासिल किया था.

: डीबी कार्प ने अदालत को बताया : स्टे वैकेट करने का अनुरोध किया : झारखंड में अखबार निकालने की भास्कर लगभग सारी तैयारियां कर चुका है पर अदालत ने संजय अग्रवाल के पक्ष में स्टे देकर फिलहाल रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटों की सांस तेज कर दी है. दैनिक भास्कर के यूपी-उत्तराखंड के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों आरएनआई द्वारा डीबी कार्प के पक्ष में दिए गए फैसले के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत से स्टे हासिल किया था.

इसी स्टे के खिलाफ डीबी कार्प वालों ने कल अदालत से गुहार लगाई. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश मुरलीधर की एकल बेंच से डीबी कार्प के लोगों ने अनुरोध किया कि संजय अग्रवाल के पक्ष में 9 जुलाई को दिया गया स्टे वैकेट किया जाए. इसके पीछे डीबी कार्प की दलील थी कि झारखंड के प्रोजेक्ट पर डीबी कार्प ने लगभग 9 करोड़ रुपये इनवेस्ट कर दिया है. 400 से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है. भवन निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में डिले करने से काफी नुकसान होगा.

डीबी कार्प की तरफ से चर्चित वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी दलील दे रहे थे. संजय अग्रवाल की तरफ से कोर्ट में वकील राजीव नय्यर ने पक्ष रखा. जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख दी लेकिन डीबी कार्प के वकील के तुरंत स्टे वैकेट खाली करने के अनुरोध को ठुकरा दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. koi

    July 17, 2010 at 1:58 pm

    lagta hai bhaskar bhi congress ki chaplusi hi karega

  2. krishna mohan

    July 17, 2010 at 2:42 pm

    Ranchi mein bhaskar vivad yadi khatma nahi hua to bahut patrakar sankat mein phansa jayenge,jo thik nahi hoga.krishna mohan.

  3. arvind mishra

    July 19, 2010 at 7:17 am

    sighawi jee apke dalil ko bhi court thukra sakti hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...