Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरिनारायण बोले- अलविदा हिंदुस्तान

सीनियर आरई पद से इस्तीफा : सन्मार्ग ज्वाइन करने के आसार : प्रिंटलाइन में राजेंद्र तिवारी का नाम : खबर है कि हरिनारायण सिंह ने हिंदुस्तान, रांची के स्थानीय संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 17 नवंबर को चंडीगढ़ में बतौर सीनियर रेजीडेंट एडिटर हिंदुस्तान में ज्वाइन करना था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। वे कहां जा रहे हैं, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सन्मार्ग रांची की है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सन्मार्ग, रांची में सलाहकार संपादक पद का आफर लेटर मिल गया है। बताया जाता है कि उनकी दैनिक जागरण में कई राउंड बात चली पर कुछ फाइनल नहीं हो पाया। जागरण के संपादक और निदेशक संजय गुप्ता व सुनील गुप्ता से रांची व दिल्ली में हरिनारायण सिंह की बात होने की खबर है। पर इन मुलाकातों-बैठकों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। एक चर्चा दैनिक भास्कर में जाने की थी लेकिन भास्कर अभी बिहार-झारखंड के प्रोजेक्ट को मुल्तवी किए हुए है। उधर, रांची में राजेंद्र तिवारी के कार्यभार संभालने के बाद उनका प्रिंटलाइन में नाम जाने लगा है। 6 नवंबर से झारखंड के सभी संस्करणों में संपादक के रूप में राजेंद्र तिवारी का नाम गया।

सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र तिवारी ने अपना नाम सिर्फ रांची संस्करण में देने और बाकी संस्करणों में वहां के स्थानीय संपादकों का नाम दिए जाने की बात शीर्ष नेतृत्व से की तो उनकी इच्छा के अनुरूप कुछ दिनों बाद धनबाद संस्करण में ओमप्रकाश अश्क और जमशेदपुर संस्करण में अजय कुमार का नाम स्थानीय संपादक के रूप में जाने लगा। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र तिवारी ने हिंदुस्तान, रांची के अखबार में कई तरह के बदलाव किए हैं। पहले पन्ने पर ब्यूरोक्रेट्स और पोलिटिशियन्स की खबरों के बजाय अब मुद्दों पर आधारित खबरें प्रमुखता से दी जाने लगी हैं। हिंदुस्तान अखबार में हो रहे बदलाव के कारण रांची के बाकी अखबार चौकन्ने हो गए हैं।

इस बीच, हिंदुस्तान, चंडीगढ़ के बारे में बताया जा रहा है कि वहां संपादकीय प्रभारी के रूप में सुधीर राघव पहले की तरह काम देखते रहेंगे। हरिनारायण सिंह के चंडीगढ़ न जाने के बावजूद अभी किसी को चंडीगढ़ नहीं भेजा जा रहा है। प्रबंधन की योजना अगले साल चंडीगढ़ से संपूर्ण एडिशन लांच करने की है। अभी ज्यादातर पन्ने दिल्ली से भेजे जाते हैं और सिर्फ लोकल के पेज चंडीगढ़ में बनते हैं। अगले साल ही हरियाणा संस्करण भी लांच होगा। बताया जाता है कि हरियाणा संस्करण दिल्ली के अधीन होगा।

रांची से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक हिंदुस्तान के ग्रुप एडिटर शशि शेखर और हिंदुस्तान, रांची के सीनियर रेजीडेंट एडिटर राजेंद्र तिवारी ने तीन दिनों तक झारखंड के सभी संस्करणों के दौरे किए और अखबार को नए सिरे से जमाने के लिए व आगे ले जाने के लिए बैठकें की। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...