एचटी ग्रुप अब आगरा में भी अपनी मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आगरा में दिल्ली हाइवे पर शास्त्रीपुरम को जाने वाले फ्लाई ओवर के पास अत्याधुनिक प्रिंटिंग प्लांट की स्थापना का काम शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में हिंदुस्तान और एचटी लाइव का यहीं से छपने लगेगा। प्रिंटिंग प्लांट की स्थापना के लिए कल भूमि पूजन हुआ। हवन-पूजन मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ हए। भूमि पूजन के मौके पर हिंदुस्तान आगरा संस्करण के जनरल मैनेजर नटराज सी और डिप्टी रेजीडेंट एडिटर दिनेश पाठक सहित स्टाफ के कई लोग मौजूद थे।
ज्ञात हो कि एचटी ग्रुप अपने हिंदी दैनिक हिंदुस्तान को तेजी से विस्तार करने में जुटा हुआ है। पिछले दिनों बरेली में प्रेस और आफिस का उदघाटन किया गया। बरेली संस्करण के लिए भर्तियां करीब-करीब हो चुकी हैं। अब यह अखबार जल्द ही बरेली से भी छपने लगेगा। हिंदुस्तान उत्तर प्रदेश से अभी छह जगहों मेरठ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और आगरा से प्रकाशित हो रहा है।