Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘पायल पहनावे के कारण निकाली गईं”

दूसरा पत्र : यशवंत जी, मैंने दिनांक 31-10-2009 को ‘भड़ास4मीडिया’ को ‘सच बताओ पायलजी’ नामक एक लेख भेजा था. इसमें मैंने चंडीगढ़ जागरण से पायलजी को निकाले जाने की वजह बताई थी. पायलजी ने चंडीगढ़ जागरण से निकाले जाने की जो वजह गिनाईं थीं उनमें से एक भी सही नहीं थीं. मेरे हिसाब से पायलजी ने इस बारे में जो कुछ कहा, वो एकतरफा था और उसमें बहुत हद तक झूठ शामिल था. आपने इसमें दूसरे पक्ष की राय को शामिल नहीं किया था, लिहाजा इस संबंध में जो सच मैं जानता था, दूसरे पक्ष की हैसियत से, उसे मैंने बताना जरूरी समझा, फिर भी आपने मेरे लेख को क्यों शामिल नहीं किया?

दूसरा पत्र : यशवंत जी, मैंने दिनांक 31-10-2009 को ‘भड़ास4मीडिया’ को ‘सच बताओ पायलजी’ नामक एक लेख भेजा था. इसमें मैंने चंडीगढ़ जागरण से पायलजी को निकाले जाने की वजह बताई थी. पायलजी ने चंडीगढ़ जागरण से निकाले जाने की जो वजह गिनाईं थीं उनमें से एक भी सही नहीं थीं. मेरे हिसाब से पायलजी ने इस बारे में जो कुछ कहा, वो एकतरफा था और उसमें बहुत हद तक झूठ शामिल था. आपने इसमें दूसरे पक्ष की राय को शामिल नहीं किया था, लिहाजा इस संबंध में जो सच मैं जानता था, दूसरे पक्ष की हैसियत से, उसे मैंने बताना जरूरी समझा, फिर भी आपने मेरे लेख को क्यों शामिल नहीं किया?

पायल चक्रवर्ती का लेख ‘मैंने मां-बाप के डेढ़ लाख रुपये बर्बाद कर दिए’ आपने किस आधार पर भड़ास4मीडिया पर पब्लिश किया, ये पूरी तरह से आपका फैसला है. मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है. भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित ख़बरों को विश्वनीयता और सत्यता की कसौटी पर परखा जाता है, ऐसा आप दावा करते हैं. शायद यही वजह है कि कुछ ही समय में भड़ास4मीडिया की लोकप्रियता इतनी बढ़ी है. इसे पढ़ने वालों की संख्या लाखों में है. मीडिया की अंदर-बाहर की ख़बरें, इससे जुड़े लोगों की आप-बीती और उन पर चर्चा, बहस के लिए भड़ास4मीडिया एक बेहतर मंच है. इसलिए मुझे उम्मीद थी कि मेरे द्वारा लिखे हुए को आप शामिल करेंगे और पाठकों को दोनों पक्षों से रुबरु होने का मौका मिलेगा जो कि पत्रकारिता का बुनियादी उसूल है.

मैं निराश हूं कि आपने मेरा लेख शामिल नहीं किया. जरुर कुछ कारण रहे होंगे. लेकिन अगर आप बता सकें तो मैं उन कारणों को जरूर जानना चाहूंगा. पत्रकारिता में मैं अभी प्रशिक्षु हूं.

पवन कुमार

[email protected]

9313495321


पहला पत्र : सच बताओ पायलजी : मैं भड़ास4मीडिया का नियमित पाठक हूं. लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से इसे पढ़ नहीं पाया. लेकिन आज जब मैंने इसमें एक खबर ‘मैंने मां-बाप के डेढ़ लाख रुपये बर्बाद कर दिए’ पढ़ी तो बड़ा आश्चर्य हुआ. आश्चर्य इसलिए की पायलजी ने चंडीगढ़ जागरण से निकाले जाने को भयंकर दुख-दर्द के साथ बयां तो किया लेकिन वहां से निकाले जाने की असली वजह नहीं बताई. जहां से पायल जी पढ़कर निकली है, वहीं से पढ़कर मैं भी निकला हूं और मैं ये दावा कर सकता हूं कि मैं इनके मिजाज, रहन-सहन और क्रियाकलापों के बारे में बहुत हद तक ठीक-ठीक जानता हूं.

इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इनके इंस्टीट्यूट जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन में भी संपर्क किया जा सकता है. जहां तक मुझे पता चला है और जो बातें फिजा में तैर रही हैं, उनके अनुसार चंडीगढ़ जागरण से पायल जी को उनके पहनावे के कारण निकाला गया है. इनके सीनियर ने कई बार पहनावे को लेकर इन्हें नसीहतें दी. इन नसीहतों का इन पर कोई असर नहीं हुआ और अंतत: इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और ये सब इनके प्रशिक्षण की अवधि के बीच हुआ. इंस्टीट्यूट में पायल जी क्या और कैसे कपड़े पहनकर आती थीं, ये हर कोई बता सकता है.

पायल जी शायद नहीं जानतीं कि उनकी कईं सीनियर लड़कियां जागरण में काम कर रही है. वो सब किसी क्षेत्र विशेष से नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से आती हैं. वो सभी अक्सर इंस्टीट्यूट आती रहती हैं. किसी को जागरण से कोई शिकायत नहीं है. यशवंत जी, आपको चंडीगढ़ जागरण से संपर्क करके उनका पक्ष भी प्रकाशित करना चाहिए. पायल जी के कई साथी भी वहां है वे सारी हकीकत बयान कर सकते हैं. पायल जी किसी की छवि पर बेवजह हमला करके सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है.

पवन कुमार

[email protected]

9313495321

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. love sharma

    August 20, 2010 at 10:06 am

    pawan ji aap bhale he jagran k sath jude ho.lekin jagran ki asliyat ko nahi chepa sakte.mera manna hai ki payal ji sahi keh rahi hain.jo ki jagran k liye ek matr udharan nahi hai.jagran par es treh k or bhrastachar vale aarop lagna aab aam bat ho gai hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...