खबर आ रही है कि इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर, मुंबई सयदैन जैदी ने इस्तीफा दे दिया है। अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार जैदी जनसंदेश चैनल ज्वाइन करने वाले हैं। एक जानकारी के मुताबिक जनसंदेश में उनका पद मैनेजिंग एडिटर का होगा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जैदी का इंडिया न्यूज में भले ही मुंबई के लिए रेजीडेंट एडिटर पद पर अप्वायंटमेंट हुआ था लेकिन वे अनुरंजन झा के इंडिया न्यूज से इस्तीफे के बाद से दिल्ली में ही आउटपुट का काम देख रहे थे। बाद में जब आउटपुट का काम इसरार को दिया गया तो जैदी मुंबई लौट गए। पर उनका उनका दिल्ली आना-जाना लगा हुआ था।
सूत्रों का कहना है कि अनुरंजन के बाद जैदी का इस्तीफा इंडिया न्यूज के लिए तगड़ा झटका है। उधर, यूपी के रीजनल न्यूज चैनल जनसंदेश के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि सयदैन जैदी की नियुक्ति के बाद जनसंदेश का नेशनल न्यूज चैनल लांच करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि जैदी जनसंदेश में न्यूज और आपरेशंस का सारा काम देखेंगे। जैदी के बारे में बताया जा रहा है कि वे जनसंदेश के वाइस प्रेसीडेंट दीपक बजाज को रिपोर्ट करेंगे।
सयदैन जैदी इंडिया न्यूज से पहले लहरें के हेड थे लेकिन लहरें चैनल दुर्भाग्यवश लांच नहीं हो सका। उसके पहले वे इंडिया टीवी में महाराष्ट्र ब्यूरो के चीफ थे। उससे भी पहले सहारा टीवी में थे।