Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बहादुर पत्रकार पर कायराना हमला

[caption id="attachment_14975" align="alignnone"]पोदाला जयंताअस्पताल में घायल पत्रकार पोद्दला जयंथा[/caption]

सरकार और सत्ता की बखिया उधेड़न वाला और मीडिया की आजादी के लिए अभियान चलाने वाला एक बहादुर पत्रकार इन दिनों अस्पताल में है।

पोदाला जयंता

सरकार और सत्ता की बखिया उधेड़न वाला और मीडिया की आजादी के लिए अभियान चलाने वाला एक बहादुर पत्रकार इन दिनों अस्पताल में है।

पत्रकार का नाम है पोद्दला जयंथा और ये श्रीलंका के रहने वाले हैं। पोद्दला जयंथा श्रीलंकाई पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव भी हैं। सच कहने की आदत और जनपक्षधर लेखन के चलते वे लंबे समय से सरकार और सत्ता के निशाने पर बने हुए हैं। एक बार उनके अपहरण की कोशिश भी की गई थी। अपने उपर मंडराते खतरे को देखते हुए जयंथा कुछ दिनों के लिए श्रीलंका से बाहर चले गए थे और कुछ ही समय पहले वापस लौटे।

सरकार और सत्ता में बैठे लोग पोद्दला पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसके पीछे वजह पोद्दला जयंथा द्वारा सरकार व सत्ता की कमियों को लगातार उजागर करते रहना है। श्रीलंका में वैसे भी स्वतंत्र विचारधारा वाले पत्रकारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दबाव में न आने वाले कई पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।

पोद्दला जयंथा पर कायराना हमला सोमवार को कोलंबो स्थित उनके घर के नजदीक टहलते समय किया गया। बताया जाता है कि हमलावर गाड़ियों में आए और जयंथा को एक वैन में जबरन बिठाकर चलते बने। बाद में उनकी लगातार पिटाई की गई। जयंथा के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की क्रूरता और उनके मंसूबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निर्भीक पत्रकार पोद्दला जयंथा को घायल करने के बाद उनकी दाढ़ी और बाल काट दिए। डाक्टरों ने घायल जयंथा की हालत को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। श्रीलंका सहित दुनिया के कई पत्रकार संगठनों ने श्रीलंकाई सरकार से पत्रकारों को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...