Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भड़ास4मीडिया दूसरों के बंदूक का कंधा न बने

शीतल जीएलएन शीतल नव भारत समूह के ग्रुप एडीटर बनाए गए हैं। इससे पहले वे राज एक्सप्रेस में बतौर संपादक भोपाल में कार्यरत थे। भड़ास4मीडिया से एक संक्षिप्त बातचीत में श्री शीतल ने बताया कि उन्होंने राज एक्सप्रेस से बाकायदे इस्तीफा दिया और उसके बाद नव भारत में ग्रुप एडीटर का पद संभाला। उन्होंने राज एक्सप्रेस से खुद के निकाले जाने संबंधी खबरों का खंडन किया और इसे उनके खिलाफ कुछ लोगों की साजिश करार दिया।

शीतल जीएलएन शीतल नव भारत समूह के ग्रुप एडीटर बनाए गए हैं। इससे पहले वे राज एक्सप्रेस में बतौर संपादक भोपाल में कार्यरत थे। भड़ास4मीडिया से एक संक्षिप्त बातचीत में श्री शीतल ने बताया कि उन्होंने राज एक्सप्रेस से बाकायदे इस्तीफा दिया और उसके बाद नव भारत में ग्रुप एडीटर का पद संभाला। उन्होंने राज एक्सप्रेस से खुद के निकाले जाने संबंधी खबरों का खंडन किया और इसे उनके खिलाफ कुछ लोगों की साजिश करार दिया।

श्री शीतल के मुताबिक वे राज एक्सप्रेस से अकेले ही इस्तीफा देकर नव भारत में आए हैं। उनके साथ नव भारत में राज एक्सप्रेस के किसी पत्रकार ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि कुछ लोग उन्हें निशाना बनाकर लगातार गलत सूचनाएं प्रचारित-प्रसारित करा रहे हैं। उन्होंने भड़ास4मीडिया को सलाह दी कि यह पोर्टल दूसरों के बंदूक का कंधा बनने से बचे और हिंदी मीडिया से जुड़ी खबरें  देने में तथ्यों के साथ ईमानदारी बरते।

उल्लेखनीय है कि एलएन शीतल हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ और तेज-तर्रार पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में बतौर संपादक कई जगहों पर सफलता पूर्वक दायित्वों का निर्वाह किया है। वे अमर उजाला के उत्तराखंड एडीटर भी रह चुके हैं। भड़ास4मीडिया श्री शीतल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और उनके बारे में कुछ गलत सूचनाएं इस पोर्टल पर प्रकाशित होने पर क्षमा याचना करता है।

हिंदी मीडिया से जुड़ी सूचनाएं आप [email protected] और [email protected] पर मेल कर सकते है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...