पंजाब में मार्च से छपेगा ‘बहुजन समाज बुलेटिन’

Spread the love

प्रयोग सफल रहा तो बसपा के इस मुखपत्र को पाक्षिक से दैनिक कर अन्य राज्यों से भी प्रकाशित किया जाएगा : जिस तरह सभी पार्टियों का मुखपत्र होता है, उसी तरह अब बसपा वाले भी अपना मुखपत्र शुरू करने जा रहे हैं। फिलहाल इसे पाक्षिक अखबार का रंग-रूप दिया गया है। नाम है ‘बहुजन समाज बुलेटिन’। अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे डेली अखबार में तब्दील किया जा सकता है। जालंधर में बसपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने इस बारे में कई बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि पंजाब में मार्च माह से पार्टी की गतिविधियों और आवाज को वर्करों तक पहुंचाने के लिए पाक्षिक अखबार निकालने की तैयारी चल रही है। इस अखबार की संपादक मायावती होंगी। पाक्षिक अखबार को बाद में डेली भी किया जा सकता है। अवतार के मुताबिक कांशी राम का सपना पूरा करने के लिए बसपा का न्यूज चैनल भी लांच किया जाएगा। बसपा का मीडिया हाउस बनाने के पीछे मकसद वर्तमान मीडिया पर भरोसा न होना है। ‘बहुजन समाज बुलेटिन’ को पंजाब के बाद देश के अन्य राज्यों में भी शुरू कर दिया जाएगा। बसपा के पंजाब अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी संस्थापक कांशी राम का सपना ‘बसपा’ के नाम से सैटेलाइट चैनल खोलने का था। इस सपने को अब हकीकत का रूप मुख्यमंत्री मायावती दे सकती हैं।

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *