Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘अब खुद मालिक बाजार में खड़ा है’

यशवंत भाई, मीडिया के चारित्रिक पतन के लिए हमें केवल मालिकों पर ही दोष नहीं थोपना चाहिए। इसकी जड़ में जाना होगा। हां, यह सही है कि कुछ मीडिया घरानों ने पत्रकारिता को बेचने का भौंडा तरीका अपनाया है। पर अब भी अधिकतर अखबार इससे परहेज कर रहे हैं। जो अखबार इस गंदगी से दूर अपने पत्रकारों की अस्मिता को बचाने में जुटे हैं, उनके मालिक ही नहीं, संपादकीय प्रबंधन भी प्रसंशनीय हैं, और मैं ऐसे संपादकीय प्रबंधन तथा मालिकों को सल्यूट करता हूं, क्योंकि आर्थिक मंदी की मार उन पर भी है। मगर जो अखबार पत्रकारिता को हर मोड़ पर बेचने को उतावले हैं, उसका भी एक कड़ुआ सच है।

इन अखबारों के मालिकों को कलम (अब कीबोर्ड) बेचने और अपने पत्रकारों को वेश्या बनाने की सलाह भी बार-बार उन संपादकीय प्रबंधन ने दी जो हमारे बीच ही आस्तीन का सांप बने रहकर पत्रकार होने का दंभ भरते हैं। वजह साफ है, कि उन्हें भारी-भरकम वेतन भत्ते चाहिए। उन्हें कोई मतलब नहीं कि कितने ही अन्य लोगों की आत्मा मरे, उन्हें तो आत्मा ही बेकार की चीज लगती है। वो संपादकीय स्टाफ के खर्चे में कटौती और मौजूदा स्टाफ से कमाई कराने के तरीके नियमित बैठकों में मालिकों को सुझाते रहते हैं। जो ऐसे जितने तरीके सुझाता है, उसे उतना ही फायदा होता है। मालिक का संकट यह है कि उसे मोटी सेलरी वाले कारपोरेट कल्चर के मैनेजरों के साथ संपादक भी चाहिए। इनकी सेलरी और पार्टियों के लिए बजट कहां से आएगा? सो मार्केटिंग वाले ही क्यों, पत्रकार भी कमा कर लाएं! पहले कुछ पत्रकार बिक जाते थे, मगर अब नौकर को खरीदने की जरूरत ही नहीं रही, क्योंकि मालिक बाजार में खड़ा है।

सधन्यवाद!

अजय शुक्ला

चंडीगढ़

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...