Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इशरत, इन संपादकों-पत्रकारों को माफ करना

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले मे मीडिया की भूमिका पर वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी  ने अपनी रुह की आवाज पर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। माननीय वाजपेयी जी का ये कदम स्वागत के योग्य है। देर से ही सही, लेकिन इन्होंने माना कि इशरत जहां मामले मे कुछ ना कुछ गलत था। सीएम मोदी का खुद को हिन्दुत्व का नायक पेश करने के लिए समुदाय विशेष के लोगों को मरवाना, गुजरात पुलिस का अपने सीने पर चांदी के तमगे सजाने के लिए किसी और के सीने पर गोलिया बरसाना और मीडिया का टीआरपी बढाने के लिए इस खबर की हकीकत जानते हुऐ भी गलत तरीके से पेश करना, ये सभी एक सरीखे लगते हैं।

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले मे मीडिया की भूमिका पर वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी  ने अपनी रुह की आवाज पर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। माननीय वाजपेयी जी का ये कदम स्वागत के योग्य है। देर से ही सही, लेकिन इन्होंने माना कि इशरत जहां मामले मे कुछ ना कुछ गलत था। सीएम मोदी का खुद को हिन्दुत्व का नायक पेश करने के लिए समुदाय विशेष के लोगों को मरवाना, गुजरात पुलिस का अपने सीने पर चांदी के तमगे सजाने के लिए किसी और के सीने पर गोलिया बरसाना और मीडिया का टीआरपी बढाने के लिए इस खबर की हकीकत जानते हुऐ भी गलत तरीके से पेश करना, ये सभी एक सरीखे लगते हैं।

फर्जी एनकाउंटर मामले मे जितने दोषी मोदी और गुजरात पुलिस है, उतने ही दोषी उस वक्त घटना कवर कर रहे और पेश कर रहे पत्रकार-संपादक भी हैं। इन्होंने ये जानते हुए भी कि इशरत जहां और तीन दूसरे लड़कों को बिला वजह मारकर एक एनकाउंटर का रूप दिया गया है, अपने चैनलों पर इसे हकीकत की मुठभेड़ बताकर देश की जनता को बरगलाया।  इन चार मासूमों को लश्कर से जोड़कर मोदी हीरो बने, गुजरात पुलिस के अधिकारियों के सीने पर मेडल सजे और टीवी चैनलों ने खबर को समसनीखेज बनाकर टीआरपी के साथ-साथ आमदनी भी बढाई, लेकिन इस सारे मामले में देश के मुसलमानों पर ऐसा दाग लगा कि हर भारतीय मुसलमान को पूरे देश में शक की नजर से देखा जाने लगा। इशरत जहां को फर्जी तरीके से मरवाकर मोदी ने इस मासूम के खून से अपनी कामयाबी की तहरीर लिखी।

खुशी है कि पुण्य प्रसून वाजपेयी ने अपनी रुह की आवाज को बाहर आने दिया। उन्होंने माफी मांगकर जो पहल की है, यकीनन तारीफ के काबिल है।  वाजपेयी जी ने जिस तरह लिखा है, इसके मुताबिक उन्हें शुरुआत में ही पता चल गया था कि एनकाउंटर फर्जी है। इस नकली मुठभेड़ का कवरेज कर रहे दूसरे पत्रकारों को भी ये मालूम था कि जो दिखाया जा रहा है, वो सच नही है। लेकिन बिल्ली के गले मे घंटी कौन बांधे, वाली बात पर किसी ने भी कोशिश नही की कि सच को सामने लाया जाए। उम्मीद है बाकि दूसरे पत्रकार भाई भी बरसों से मोदित्व और टीआरपी तले दबी अपनी आत्मा की आवाज को बाहर आने देंगे।

मैं तो बस इतना कहूंगा कि इशरत जहां, तुम इन पत्रकारों-संपादकों को माफ कर देना, इसके बावजूद कि ये खूब जानते थे कि ये क्या कर रहे हैं।


लेखक शबीक अहमद उस्मानी राजस्थान के नागौर इलाके के निवासी हैं और पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उनसे संपर्क करने के लिए [email protected] या फिर 09314590006 का सहारा लिया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...