हिंदुस्तान में किसी फिल्म की कहानी लिखने के लिए लेखक को कितना पैसा मिल सकता है? नामी लेखकों की बात छोड़ दें तो शायद ही कोई लेखक इसके लिए लाखों मिलने की बात सपने में भी सोच सकता होगा। लेकिन फिल्म राइटर्स एसोसिएशन, मुंबई की चली तो आने वाले दिनों में किसी भी लेखक को फिल्म की कहानी लिखने के लिए कम से कम तीन लाख रुपये मिलेंगे और अगर वही लेखक फिल्म की पटकथा और संवाद भी लिखना चाहे तो उसे छह लाख रुपये और मिलेंगे। जी हां, मुंबई में दो दिन तक चली दूसरी इंडियन स्क्रीनराइटर्स कांफ्रेंस में सर्वसम्मति से इस बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। यही नहीं, मुंबई के नामी वकीलों की सहायता से फिल्म राइटर्स एसोसिएशन ने लेखकों का शोषण रोकने के लिए एक मॉडल कॉन्ट्रैक्ट भी तैयार किया है।
इसे फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी संस्था वेस्टर्न इंडिया फेडरेशन ऑफ फिल्म एम्पलॉयीज़ की मंजूरी मिलने के बाद लेखकों को तमाम और फायदे भी मिलने वाले हैं। मसलन अगर किसी लेखक की लिखी फिल्म को दोबारा किसी अन्य भाषा में बनाया जाता है, तो लेखक को फिर पैसे मिलेंगे। यही नहीं, अगर कोई निर्माता किसी फिल्म के किरदारों को लेकर कोई दूसरे प्रोडक्ट मसलन खिलौने वगैरह बनाना चाहता है तो उसके लिए भी लेखक को रॉयल्टी मिलेगी।
युवा और प्रगतिशील फिल्म लेखकों की पहल पर पुणे में हुई पहली कांन्फ्रेंस की कामयाबी के बाद मुंबई में हुई इस कान्फ्रेंस में दो दिन तक फिल्म निर्माण में लेखक की भूमिका के अलग-अलग पहलुओं पर जमकर बहस हुई। कान्फ्रेंस मशहूर नाटक और पटकथा लेखक विजय तेंदुलकर को समर्पित की गई लिहाजा इसका पहला सेशन तेंदुलकर पर ही केंद्रित रखा गया। इस सेशन में कुछ ऐसी जानकारियां सामने आईं जो इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी चौंकाने वाली हो सकती हैं। जैसे गोविंद निहलानी की मशहूर फिल्म अर्द्ध सत्य का जो क्लाइमेक्स हमने आपने देखा है वो दरअसल विजय तेंदुलकर ने लिखा ही नहीं था। ये क्लाइमेक्स गोविंद निहलानी को फिल्म बनाते वक्त सूझा और उन्होंने शूटिंग के वक्त अपनी पसंद का और लेखक की पसंद का दोनों क्लाइमेक्स शूट कर लिए। बाद में निहलानी और तेंदुलकर दोनों ने फिल्म दोनों क्लाइमेक्स के साथ देखी और तेंदुलकर मान गए कि निहलानी का सोचा क्लाइमेक्स फिल्म को ज़्यादा शूट करता है। ऐसा ही कुछ वाक्या मशहूर अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर ने भी साझा किया।
पालेकर ने बताया कि उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म आक्रीत के लिए जो पटकथा विजय तेंदुलकर ने उनकी बताई कहानी पर काफी दिनों की मेहनत के बाद लिखी थी, वो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी। और, आक्रीत एक ऐसी पटकथा पर बनी जो विजय तेंदुलकर ने बाद में उन्होंने दी। यही नहीं, निहलानी की तरह ही पालेकर को भी शूटिंग के दौरान एक नया क्लाइमेक्स सूझा और उन्होंने तेंदुलकर का लिखा क्लाइमेक्स बदल दिया। चेन्नई से खास तौर पर इस कार्यक्रम में शरीक होने आए अभिनेता और निर्देशक कमल हासन और लंदन से आईं नसरीन मुन्नी कबीर ने भारतीय फिल्मों की पटकथा की खासियत पर बहस में हिस्सा लिया। नसरीन ने जहां भारतीय फिल्मों को लेकर पश्चिम की सोच के बारे में विस्तार से चर्चा की, वहीं कमलहासन ने फिल्म राइटर्स कान्फ्रेंस से खास तौर से अनुरोध किया कि ऐसे आयोजन चेन्नई में भी होने चाहिए। मुन्नाभाई सीरीज़ में निर्देशक राजकुमार हीरानी को लेखन में सहायता करने वाले ओहियो से आए आभिजात जोशी ने गांधीगीरी को कागज़ पर उतारने के किस्से सुनाए। तो, जाने तू या जाने ना के निर्देशक अब्बास टायरवाला ने इस बात की ओर इशारा किया कि हिंदी सिनेमा को खलनायक अब नायक के भीतर ही तलाशने होंगे। पचास-साठ के दशक के ज़मींदार, सत्तर के दशक के स्मगलर्स, अस्सी के दशक के बदनाम नेता और नब्बे के दशक के आतंकवादियों से दर्शकों की बढ़ती ऊब की तरफ इशारा करते हुए टायरवाला ने भारतीय परंपरा और अतीत में फिर से झांकने की ज़रूरत समझाई और रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों के दुविधा में पड़े चरित्रों से कहानियों के नए सिरे तलाशने का गुरुमंत्र समझाया।
कान्फ्रेंस में रविवार के पहले सत्र में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब अपना भाषण लंबा खींचने पर मशहूर लेखक कमलेश पांडे की हूटिंग शुरू हो गई। कमलेश अपनी हिट और सुपरहिट फिल्मों के बारे में लगातार बताते जा रहे थे, जबकि चर्चा इस सत्र में फिल्मों के सियासी जामे पर होनी थी। इस सेशन में सबसे ज़्यादा तालियां असमिया फिल्मों के मशहूर निर्देशक जानू बरुआ ने बटोरीं, जिनकी पहली हिंदी फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा को देश विदेश में खूब शोहरत मिली। उन्होंने कहा कि पश्चिम का ये कहना कि भारतीय फिल्मकार गरीबी बेचते हैं, गलत है। उन्होंने कहा कि गरीबी तुलनात्मक नजरिया है। और भारत का मज़दूर या किसान अगर अपनी सीमित कमाई में अपने परिवार के साथ खुश है तो किसी दूसरे को उसे गरीब कहने का कोई हक़ नहीं है। अपनी सियासी फिल्मों से देश विदेश में मशहूर हो चुके लेखक निर्देशक प्रकाश झा ने सामयिक विषयों पर फिल्म बनाने के लिए ज़रूरी बातों की तरफ लेखकों का ध्यान खींचा और विकास की सबसे तेज़ सदी में धर्म के बढ़ते दबदबे की तरफ भी ध्यान दिलाया। कान्फ्रेंस में सबसे लंबी चर्चा लेखकों खासकर फिल्म लेखकों के अधिकारों पर हुई।
मुंबई के नामी वकीलों अश्नी पारेख और रोहिणी वकील के सहयोग से छह महीनों की मेहनत और इंडस्ट्री के तमाम लेखकों, निर्देशकों और निर्माताओं से परामर्श के बाद फिल्म राइटर्स एसोसिएशन ने एक मॉडल कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया है। इसे मंजूरी मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हर लेखक को कम से कम मेहनताना मिलने की गारंटी हो जाएगी। इसमें कहानी, पटकथा और संवाद तीनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की न्यूनतम रकम तय की गई है। एसोसिएशन का कोई भी सदस्य इससे कम पर किसी भी निर्माता के लिए काम नहीं करेगा। और जो निर्माता ये रकम देने से इंकार करेगा, उसके खिलाफ फेडरेशन बॉयकॉट का नोटिस भी जारी कर सकेगा। इस मॉडल कॉन्ट्रैक्ट में बदलते दौर में ज़रूरी हो चले तमाम पहलुओं को शामिल किया गया है।
कान्फ्रेंस में लेखकों-निर्देशकों और लेखकों-निर्माताओं के दो समूहों ने फिल्म निर्माण में लेखक की भूमिका के क्रिएटिव और फाइनेंशियल पहलुओं पर अलग से भी चर्चा की। धूम सीरीज़ के निर्देशक संजय गडवी ने जहां खुद को पूरी तरह से लेखक पर निर्भर निर्देशक बताया और विदेशी फिल्मों से प्रेरित होने को निर्देशक की निजी राय बताया, वहीं माई ब्रदर निखिल और सॉरी भाई बनाने वाले ओनीर ने कहा कि फिल्म के पहले प्रिंट तक फिल्म निर्माण में लेखक की बराबर की भागीदारी ज़रूरी है। मशहूर लेखक अंजुम राजाबली के संचालन में हुई कान्फ्रेंस के कुल सात सेशन्स के दौरान एक बात जो सामान्य रूप से हर लेखक या लेखक-निर्देशक ने मानी वो ये कि किसी भी कहानी को लिखने से पहले लेखक का उस पर यकीन होना ज़रूरी है। और, अगर किसी लेखक ने किसी किरदार को करीब से देखा, परखा, समझा या जिया नहीं है तो किसी कहानी को परदे के लिए लिख पाना नामुमकिन सा होता है।
कान्फ्रेंस में नए लेखकों को एक बार फिर ये जानकारी दी गई कि इंडस्ट्री के कायदों के मुताबिक कोई भी निर्माता किसी भी ऐसे शख्स को काम पर नहीं रख सकता है जो अपनी कला से संबंधित यूनियन का सदस्य नहीं है। फिल्म राइटर्स एसोसिएशन का सदस्य भारत में कहीं भी रहते हुए बना जा सकता है। इसके लिए लेखक [email protected] या एसोसिशन के दफ्तर में फोन (022-26733027 या 022-26733108) कर सकते हैं।
लेखक पंकज शुक्ला पत्रकारिता में लंबी पारी खेलने के बाद अब फिल्म नगरी में हाथ आजमा रहे हैं। इनके निर्देशन में बनी ‘भोले शंकर’ रिलीज हो चुकी है। पंकज से [email protected] के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
Shishupal Kushwaha
April 20, 2018 at 1:09 pm
Sir maine kahani likhi hai Sir aap help kariye taki main or kahani likh sako please Sir
Pawan Kumar
June 19, 2019 at 10:19 am
Tell me
Ranjeet kumar thakur
August 18, 2019 at 2:02 pm
Good morning sir Sir my bhi ek kahani likha hu sir ye kahani pariwarik hai sir ek bar mauka dijiye sir bahur meharbani hogi
Teetoo yadav
April 28, 2018 at 8:10 am
Fime story ke liye mo.no.9756979795
vinay singh
June 5, 2019 at 11:41 am
sir mere pas ai st0re ha j0 indin arme par bane ha
MAURYA VICKY
June 4, 2018 at 1:26 am
Sir mene ek kahani likhi h usko aap please dekh ligiye me confirm ho kar bol raha hi agar aap soon lenge to pakka ro denge agar is kahani par film bani to bahot chalegi Sir please call me on 6351397427
shivam
August 8, 2018 at 2:40 am
sir mene ek kahani likhi hai kahani ko nam bhi diya hai ,,baliya,,
mo ne … 9899031598
mail … [email protected]
Kamlesh patil
August 22, 2018 at 4:52 am
Diloge kaha benche Sr mene bahut achhe diloge likhe h Sr
Aakash
September 3, 2019 at 3:38 am
Haa bhai tum is Number par whatsap karna
6209704838
Talim khan
October 9, 2018 at 6:08 pm
Sir main bhi ek kahani likhi he AAP or use ke bar me beta bete to AAP ki mahrbani hogi plzz sir.
Anurag tripathi
October 12, 2018 at 1:13 pm
Kisi bhi tpye ke Koi dialog ya story chahiye ho to contact kre
8128376349
Zarina hajipuri
October 14, 2018 at 4:42 am
Film script .. ragestred by mumbai
I have many film script .
Mobail. 8340648175 .
From …..jharkhand
Rajkumar sharma
October 17, 2018 at 11:32 am
सर, नए लेखकों को भी मौका मिलना चाहिए,सिर्फ यही निवेदन है।।
prakash narayan prajapati
September 4, 2019 at 1:37 pm
जी हाँ ,जरूर मिलना चाहिए।
teshu ji
January 24, 2019 at 9:23 am
सर मेरे पास एक बढ़िया मूवी की कहानी है इस मूवी का नाम होगा माइंड इसमें एक्शन है कॉमेडी है रोमांस है और हिंदू मुसलमान दंगे के ऊपर एक मैसेज है और गुंडे बदमाशी के ऊपर भी मैसेज है इसमें हीरो के पास सारी परेशानियों का हल मिल जाता है इसमें हीरो का सिक्स सेंस बहुत ही बेहतरीन रहता है और रोमांस भी मूवी सस्पेंशन लेकर कॉमेडी विद फाइट सब कुछ है इस कहानी के अंदर प्लीज कॉल मी 7999137132
Gopal Mishra
February 9, 2019 at 4:27 pm
हम भी एक गाना गाना चाहते हैं
Ravi Shankar Chakravarti
March 11, 2019 at 12:35 am
Mai kuch khna to nhi cahunga but ek dave ke sath yah jarur kha sakta hu ki jo aaj tak film ki kahani ke bare me nhi socha hoga wo sab kuch meri ek movie ki khani hai bus mujhe aap se milna hai
Firoj khan
March 16, 2019 at 5:33 pm
Sir Maine 7,8,song likhe hai ab unko Lega Kaun please aap meri help kar do. Main To kisi ko jante nahi sirf aap Hi Sahara ho sir my phone number 07357551165
Lokesh
April 15, 2019 at 12:29 am
Thanks, kyoki aap meri help kar sakte ho isliy advanse me thanks me 18year ka ladka hu or muje film banane ka sok h isliy mene ak kahani likhi kya aap use kharidege
Abhijit yadav
May 10, 2019 at 11:17 am
अपनी कहानी मैं बना नहीं सकता मेरी कहानी कोई खरीद नहीं सकता जामाना बहुत होशियार है ये उसी को अपने हाथों में लेता है जिसका सिक्का चलता है
Ajay Kumar bunkar
May 10, 2019 at 6:03 pm
Dear sr :-main ek writer Hoon mere pass apni likhi hui kuch films story hai. But eske saath kuch asa bhi hai jo bhut hi good things pr h jo mne bnaya huaa hai ”pain”. Ye ek film ka naam bhi mne hi diya hua hai. Ye last jagah bachi Hui Hai hi Ji Se Bhi Main Aaj ya likh kar pura Kar Diya hai, or eske baad sr main songs bhi bna leta hu. Mtlb new songs bhi likhta hu. I hope aap muje contact Karenge.my number is 7568916705
Ganesh Kumar.
June 16, 2019 at 3:48 pm
Sir mere pass ek best film story h, jis se desh me jagrupta badhe gi or hajaru garib bachchy ko lakhu rupee ki madad miley gi , story sad, intertenig,masti,action se bhari hui h. Please sir call me this no.8128117406.
Rahul
May 22, 2019 at 8:31 am
Sir maine story likhi hai but mouka nhi mil rha hai meri help kre
My no 7009169354
AJAY LOVANSHI
May 23, 2019 at 3:47 am
सर…..
मेने एक कहानी लिखी जो की रियल घटना पर आधारीत हे,आप उसे पड़ेंगे तो बो आपको बहुत पसंद आएगी और में चाहता हु की बो कहानी आम जनता के पास भी जाये
Karan Verma
May 30, 2019 at 1:20 am
Line me bahot hai magar hum line me nahi khade hote hum to intzaar karte hai ki koi to hoga jise hamari zarurat ho or wo achanak hume dekh kar kahega yaar tu dekh nahi raha yaha hazaron hai line me ja jake koi dang ka kaam dekh writing ke chakkar me sirf line milegi or wo hogi meri kaamyabi ki 5vi seeri
Bollywood mai aaunga
Or us din kahani bhi meri hogi dialogs bhi mere hoge or gane bhi mere hi honge
SpiderDjkaran
Karan verma
May 30, 2019 at 1:26 am
Bollywood I’m just coming soon
Sneha
June 3, 2019 at 10:12 pm
Sir mai koi writer nhi hu par apne papa ki real story mai sabko batana chahti hu taki dunia m log y jaan paye ki is dunia m buri shaktiya bhi hai jisse ek hasta khelta pariwar bikhar jata hai.
Mere papa jindagi bhar in buri shaktiyo s ladte rhe par ant m pariwar ko bachane k liye unhone apni jaan de di
Dilkush Sharma from Jaipur
June 9, 2019 at 5:57 pm
Sir mere paas Ek Kahani Hai isme comedy action aur Romance hoga Hero garibo ka masiha hoga please call me back right now
Dilkush Sharma
June 9, 2019 at 5:59 pm
Sir mere paas Ek Kahani Hai isme comedy action aur Romance hoga Hero garibo ka masiha hoga please call me back right now 7568915081
Ganesh Kumar .
June 16, 2019 at 3:43 pm
Sir mere pass ek best film story h, jis se desh me jagrupta badhe gi or hajaru garib bachchy ko lakhu rupee ki madad miley gi , story sad, intertenig,masti,action se bhari hui h. Please sir call me this no.8128117406.
Ganesh Kumar.
June 16, 2019 at 3:45 pm
Sir mere pass ek best film story h, jis se desh me jagrupta badhe gi or hajaru garib bachchy ko lakhu rupee ki madad miley gi , story sad, intertenig,masti,action se bhari hui h. Please sir call me this no.8128117406.
Kulveer
July 15, 2019 at 11:05 am
Bollywood Film story ke writter kaun si study karte hai sir ji please tell me
प्रेम कुमार कटारा
July 25, 2019 at 10:41 pm
सर मते पास चार फिल्म की कहानियाँ हैं
1 ” यादों के परिन्दें ”
2 ” गुलाबी डायरी ”
3 ” एक रात ”
4 ” वक़्त की पुकार ”
यादों के परिन्दें की मैने स्क्रिप्ट भी लिख रखी हैं
जिसका pdf MS Word पर लिख कर सेव कर रखा हैं
अगर आपकी इंडस्ट्री को को जरुरत हो तो call जरुर करना
मो. नम्बर- 8690558631
सभी कहानियाँ पारिवारिक हैं ।
धन्यवाद !
Ratnakar Pandey
August 5, 2019 at 7:17 pm
Sir mein song writer hoon please contact me phone no 7755837161
मील सरजीत 9358010749
August 7, 2019 at 2:43 pm
सर मेने ऑपरेशन साइलेंट ब्लास्ट इंडिया मे हो रहे रेप क्राइम पर एक बुक लिखी है मेरे करेक्टर जोकर टू है अगर इस पर फ़िल्म बनती है तो सुपर डुपर हिट होगी इट्स रियल ट्रू स्टोरी है मेनू स्क्रिप्ट….. दुनिया मुझे पागल कहती है…. सुरक्षा एजेंसी की नजर मे मोस्ट वांटेड अपराधी हू…. डॉक्टर्स की नजर मे syco किलर… sिबेर एक्सपर्ट की नजर मे हैकर… देशद्रोही की नजर मे अंडरवर्ल्ड डॉन….. मिडिया की नजर मे ग्रेट…. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मेरे चेहरा तभी खिलता है जब एक नन्ही पर्री कमेंट बॉक्स मे लिखती है दा ग्रेट जोकर हू मे…. राजनीती करते रहो धर्म जाती आरक्षण के नाम पर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मगर लाखो सहीदो के खून से बने इस आज़ाद हिंदुस्तान की नन्ही कलिओ को नोंचने की कोसिस की तो…. नो जेल… नो बैल… सीधा अन्कॉउंटर अन्कॉउंटर का खेल….. मेरे नेटवर्क सिस्टम को तोड़ने की कोसिस भी मत करना mr. चीफ और जख़्मी सेर का शिकार करने की कोशिश भी मत करना बरना वो पंजा मारुंगा की सैर की तस्वीर नजर कागज पर आते है आँखे अपने आप बंद हो जायगी…. तास के पतो मे गुलाम की.. दुनिया मे भगवान की.. राजनीती मे आवाम की चलती है… इतिहास गव्हा है जब जब एक गुलाम अपनी जिद पर आया है न जाने कितनी बेगमे बिधवा हुई है और कितने एके नेस्तन बुद… मे नहीं जानता मेरी कहानी का अंत क्या होगा… लेकिन जब ज़ब सरुआत होगी दुनिया के इतिहास मे इस जोकर की बात होगी….???????
Awadhesh Maurya
August 8, 2019 at 10:28 am
Sir ham be eak kahani likhe hai jiska name hai student life Esme 3 student ka bumika hai 7565862462
Ravindra Singh
August 23, 2019 at 2:10 pm
मैं हिंदी की कहानिया लिखता हूँअपनी समझ तो है कि उनपर अच्छी सिनेमा बनेगी।कैसे आगे बढ़ सकता हूँ मदद चाहिए।
Deepak
September 7, 2019 at 3:34 am
I want to give some power to our country’s people to fight against which people are doing dirty things in society
Sanjay Singh
September 15, 2019 at 8:16 pm
Sar mere pass bhi movies ki new stories hai.jese andaj 2,or bhi hai.
Anuj patel
September 17, 2019 at 5:10 pm
Maine “university ” name se ek film likhi hai
Prem -romanch aor ladhai jhagde par kai dilog bhi lekhe h
Mo. 8115851711
ratan lal menariya
November 3, 2019 at 8:33 am
मेने गाय पर एक कहानी लिखी हे ,जो दिल को छू जाने वाली कहानी हे,इस कहानी में राजनीती ,प्यार मोहब्त ,आपसी सहयोग सस्पेंस देश प्रेम,गांव का रहन सहन बहुत ही बारीकी से लिखी हे
Preet
November 3, 2019 at 3:26 pm
मैंने अभी तक 4 से 5 कहानियों को लिखा है और songs भी है8819947382
Preet
November 3, 2019 at 3:27 pm
मेरी कहानियों का टॉपिक सबक ब्रेकिंग न्यूज़ मुलाकात और बाथरूम नाम से है
saiyed ashraf meer meer
December 3, 2019 at 1:27 am
may film script writer hun ,, kuch script a
fwa andheri may registerd bhi hai meri ek script par chori se film bani hai aur woh last ten years ki top film hai best story of the year 2016 ke sare award jiti hai box office hit film rahi may kya karoo mujhe insaf chahiye fwr.. association bhi alag ho gayi .
Upendra pratap singh
December 8, 2019 at 12:28 pm
फ्लैशबैक सस्पेंस कहानी
कहानी के अनुसार कहानी में जो मसाला होना चाहिए सब होता है एक सुपर कहानी
राइटर
यू पी सिंह
[email protected]
Upendra pratap singh
December 8, 2019 at 12:30 pm
फ्लैशबैक सस्पेंस कहानी
कहानी के अनुसार कहानी में जो मसाला होना चाहिए सब होता है एक सुपर कहानी में
राइटर
यू पी सिंह
[email protected]
Dipu mishra(martial arts fighter)
December 18, 2019 at 6:18 pm
सर जी मैंने एक मूवी के लिए एक कहानी लिखी है जिसमे कॉमेडी,एक्शन एंड रोमांस भी है सर जी मैं सच कह रहा हूँ मूवी हिट जाएगी सिर्फ एक बार सर जी कहानी सुन लीजिये ।मुझे भी एक बार आगे बढ़ने का मौका दे दीजिये।।
Please please please please please please please please sirg
Mera mo.nu.6392308298 , 9125120320
Shailesh vani
May 18, 2023 at 9:15 am
Namaste.
Hi, I have a few, science fiction stories. Registered in fwa
1. Science fiction with romance.
2. Science fiction aliens story.
Shailesh vani. 9425911134
[email protected].
Pankaj pal
June 2, 2023 at 2:35 pm
भैया मैंने एक अग्निवीर सैनिक फिल्म की कहानी लिखी है कहानी इतनी दिलचस्प जो नए दौर के हिसाब से मुझे मालूम है यह कहानी हिट होगी 100 में 100% यह कहानी एक अग्नि वीर सैनिक की है वह किस तारिके सिस्टम को सुधार के रख देता है वह सैनिक लोहे से लोहे को ही काट के सिस्टम को साफ सुथरा कर देता है अगर आप हमारी मदद कर दो मैं आप तक कहानी पढ़ूंगा दूंगा 9792879629