Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

संपादक बेकसूर, पेज रिपीट में प्रोडक्शन वाले का हाथ

टीओआई में 15 और 16 जून को छपे एक ही संपादकीय पेज के बारे में जहां तक मैं समझता हूं कि इसमें संपादक का कोई कुसूर नहीं होता और न ही इसे मानवीय भूल के कारण रिपीट पेज माना जा सकता है क्योंकि अगर भूल के कारण पुराना पेज रिपीट होता तो उसमें डेटलाइन चेंज नहीं होती। निश्चित ही यह गलती जान-बूझकर की गई है और इसमें प्रोडक्शन विभाग के ही किसी सदस्य का हाथ है। चूंकि मैं भी एक नामी अखबार के प्रोडक्शन विभाग में जिम्मेदार पद पर कार्यरत हूं, इसलिए इस तरह के मामलों को अच्छी तरह से समझ सकता हूं।

इस मामले में ऐसा भी हो सकता है कि संपादकीय विभाग ने नया पेज रिलीज किया हो और प्रोसेस विभाग की गलती से पुराना पेज ही रिपीट कर प्लेट बना दी गई हो और अखबार छपते समय किसी प्रोडक्शन अधिकारी की नजर पुरानी डेट पर पड़ी हो तो उसने यह समझते हुए कि आज डेट गलत लग गई है, उसकी डेट चेंज करा दी हो। इस ओर उसने भी ध्यान नहीं दिया हो कि पेज पुराना भी हो सकता है।

कुल मिलाकर साफ तौर पर कह सकते हैं कि इसमें संपादक का कसूर नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ प्रोसेस विभाग की गलती है। अगर पुराने पेजों की पेस्टिंग अलग जगह रखी जाती तो इस तरह की कोई समस्या नहीं आती। टीओआई कोई लोकल अखबार तो है नहीं कि उसके पास खबरों या आलेखों की कमी हो, जिस कारण उसने पुराना पेज डेट बदलकर रिपीट कर दिया हो। और अगर ऐसी समस्या होती तो भी संपादक को इतना तो तजुरबा होता ही है कि एक दिन पुराना पेज रिपीट नहीं किया जा सकता, हां, महीनों में अंतर होता तो इस एंगल पर भी विचार किया जा सकता था।

लेखक संजय कुलश्रेष्ठ मीडिया से जुड़े हुए हैं और इन दिनों जम्मू में तैनात हैं. उनसे संपर्क करने के लिए [email protected] का सहारा लिया जा सकता है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...