Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये इक चराग़ कई आधियों पे भारी है

यशवंत भाई, कृपया बधाई स्वीकार करें। किसी सेठ की इसी उपलब्धि से हमें खुशी नहीं होती। लेकिन आपके मामले में लगता है कि ये हमारे बीच के ही एक संघर्षशील साथी की हमारी अपनी उपलब्धि है। हवाई जहाज की यात्रा को भी मासूम नजरिये से लिखने वाले हमारे एक साथी ने निर्मम लोगों के बीच से जगह बनाते हुए आसमान छू लिया है, हमारे लिए यह गदगद होने की बात है।

यशवंत भाई, कृपया बधाई स्वीकार करें। किसी सेठ की इसी उपलब्धि से हमें खुशी नहीं होती। लेकिन आपके मामले में लगता है कि ये हमारे बीच के ही एक संघर्षशील साथी की हमारी अपनी उपलब्धि है। हवाई जहाज की यात्रा को भी मासूम नजरिये से लिखने वाले हमारे एक साथी ने निर्मम लोगों के बीच से जगह बनाते हुए आसमान छू लिया है, हमारे लिए यह गदगद होने की बात है।

कृपया अपनी मानवीयता को बचा कर रखिएगा। इस जमाने में यह अनमोल संपत्ति है।

आपका शुभाकांक्षी

ईशमधु तलवार

वरिष्ठ पत्रकार, जयपुर

[email protected]


प्रिय यशवंत जी,

नमस्कार,

बी४एम के करीब एक साल में ही एक लाख की रैंकिंग हासिल करने पर हार्दिक बधाई … अपनी खबरों की धार ऐसे ही बनाए रखिए और विरोधी विचारों को भी साइट पर इसी तरह स्थान देते रहिए … दरअसल ये बताता है कि बी४एम को अपने हर शब्द पर किस क़दर यक़ीन है। बशीर बद्र ने लिखा है-

“मुखालिफत से मेरी शख़्सियत संवरती है

मै दुश्मनों का बड़ा एहतेराम करता हूं”

मुझे यकीन है कि भड़ास४मीडिया के पाठक और शुभचिंतक आपके इस जज़्बे में आपके हमनवां रहेंगे और बी४एम इसी तरह तरक़्कीशुदा बना रहेगा।

ये शेर (वसीम बरेलवी साहब के शब्द हैं) बी४एम की पूरी टीम के नाम —

“मैं क़तरा हो के भी तूफ़ां से जंग लेता हूं

मुझे बचाना समंदर की ज़िम्मेदारी है

ख़ुदा करे कि सलामत रहे मेरी हि्म्मत

ये इक चराग़ कई आधियों पे भारी है”

हार्दिक बधाईयां

दुर्गानाथ स्वर्णकार

टीवी जर्नलिस्ट, दिल्ली

[email protected]


यशवंत भाई,

आपको बहुत बहुत बधाई. भड़ास४मीडिया दुनिया के एक लाख सबसे लोकप्रिय पोर्टल में शामिल हुआ. यह आपकी मेहनत, हिम्मत और हौसले का नतीजा है. देश के उन लोगों की आवाज बन जाना कोई मामूली काम नहीं है जो दूसरों के दुःख दर्द पर कलम चलाते हैं लेकिन अपनी पीड़ा अपने ही आंसुओं से धोने की कोशिश करते हैं. इतने कम समय में जिस ढंग से आपने इस पोर्टल को मुकाम दिया वह वाकई काबिले  तारीफ़ है. तारीफ़ इसलिए भी कि मन में एक विश्वास बना रहता है कि सच के साथ लड़ते हुए हमारे पास एक हथियार तो है. एक बात और कहूंगा कि जब भी आपको लगे कि अभियान कमजोर पड़ रहा है तो यकीन मानिए देश भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो आपके कदम को पीछे नहीं हटने देंगे. यह पोर्टल अब चौथे खम्भे की जरूरत है और निसंदेह यह सबको मजबूती देगा.

धन्यवाद.

आपका अपना ही

आनंद राय

वरिष्ठ पत्रकार, गोरखपुर

[email protected]


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...