Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

इंदौर में अखबारवालों-नेताओं के बीच जंग

इंदौर में जंग (1) : ‘पत्रिका’ अखबार की होली जलाई : अखबार बांटने वाले हाकरों की पिटाई : मीडियाकर्मियों पर हमले की तैयारी : भ्रष्टाचार की खबरें छपने से खफा हैं कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला : इंदौर जंग का अखाड़ा बना हुआ है. जंग अखबारों के बीच नहीं बल्कि अखबारों और दो नेताओं के बीच हो रही है. मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी नेता रमेश मेंदोला ने राजस्थान पत्रिका समूह के ‘पत्रिका’ अखबार को शहर में बंटवाने से रोकना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों से रात में जो भी हाकर अखबार लेकर जाते हुए मिले, उनकी पिटाई की गई और अखबार छीन कर डंप करा दिया गया. पता चला है कि आज दिन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रिका अखबार को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. यह मामला महीने भर से चल रहा है. कैलाश विजय वर्गीय और रमेश मेंदोला से संबंधित भ्रष्टाचार की खबरें जब अखबारों में छपने लगी तो कैलाश विजय वर्गीय ने अखबारों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. कहा कि अखबारों की तो कोई औकात नहीं और ये अब पोंछने के भी काम नहीं आते. और भी ढेर सारी भद्दी बातें कहीं.

<p style="text-align: justify;"><strong>इंदौर में जंग (1) : </strong><strong>'पत्रिका' अखबार की होली जलाई : अखबार बांटने वाले हाकरों की पिटाई : मीडियाकर्मियों पर हमले की तैयारी : भ्रष्टाचार की खबरें छपने से खफा हैं कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला : </strong>इंदौर जंग का अखाड़ा बना हुआ है. जंग अखबारों के बीच नहीं बल्कि अखबारों और दो नेताओं के बीच हो रही है. मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी नेता रमेश मेंदोला ने राजस्थान पत्रिका समूह के 'पत्रिका' अखबार को शहर में बंटवाने से रोकना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों से रात में जो भी हाकर अखबार लेकर जाते हुए मिले, उनकी पिटाई की गई और अखबार छीन कर डंप करा दिया गया. पता चला है कि आज दिन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रिका अखबार को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. यह मामला महीने भर से चल रहा है. कैलाश विजय वर्गीय और रमेश मेंदोला से संबंधित भ्रष्टाचार की खबरें जब अखबारों में छपने लगी तो कैलाश विजय वर्गीय ने अखबारों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. कहा कि अखबारों की तो कोई औकात नहीं और ये अब पोंछने के भी काम नहीं आते. और भी ढेर सारी भद्दी बातें कहीं.</p>

इंदौर में जंग (1) : ‘पत्रिका’ अखबार की होली जलाई : अखबार बांटने वाले हाकरों की पिटाई : मीडियाकर्मियों पर हमले की तैयारी : भ्रष्टाचार की खबरें छपने से खफा हैं कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला : इंदौर जंग का अखाड़ा बना हुआ है. जंग अखबारों के बीच नहीं बल्कि अखबारों और दो नेताओं के बीच हो रही है. मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी नेता रमेश मेंदोला ने राजस्थान पत्रिका समूह के ‘पत्रिका’ अखबार को शहर में बंटवाने से रोकना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों से रात में जो भी हाकर अखबार लेकर जाते हुए मिले, उनकी पिटाई की गई और अखबार छीन कर डंप करा दिया गया. पता चला है कि आज दिन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रिका अखबार को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. यह मामला महीने भर से चल रहा है. कैलाश विजय वर्गीय और रमेश मेंदोला से संबंधित भ्रष्टाचार की खबरें जब अखबारों में छपने लगी तो कैलाश विजय वर्गीय ने अखबारों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. कहा कि अखबारों की तो कोई औकात नहीं और ये अब पोंछने के भी काम नहीं आते. और भी ढेर सारी भद्दी बातें कहीं.

ये बातें प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सबके सामने कहीं. यह सब सुनकर मीडिया वाले खफा हो गए. इंदौर के ज्यादातर बड़े अखबारों ने कैलाश विजय वर्गीय के भ्रष्टाचार की परतें खोलनी शुरू कर दीं. कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला के भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे तीखा अभियान पत्रिका ही चला रहा है. पत्रिका वालों ने शहर में होर्डिंग लगाकर उस पर उन अखबारों की तस्वीर लगा दी है जिसमें कैलाश विजयवर्गीय के भ्रष्टाचार का खुलासा किया गया है.

पिछले दिनों रमेश मेंदोला के बड़े भाई सतीश मेंदोला ने सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली तो कहा गया कि वे खराब स्वास्थ्य और अखबारबाजी के कारण तनाव में आ गए और आत्महत्या करने को मजबूर हुए. बताया जा रहा है कि अखबारवाले कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश मंत्रिमंडल से हटाने तक अभियान चलाने का फैसला कर चुके हैं लेकिन इन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि उनके अखबारों के खिलाफ ये नेता लोग भी संगठित अभियान चलाएंगे. पिछले दो दिनों से अलसुबह इन नेताओं के खास लोग सभी गली-चौराहे पर खड़े हो जा रहे हैं और पत्रिका अखबार लेकर जाने वाले हाकरों की पिटाई कर उनसे अखबार छीन ले रहे हैं. साथ ही धमकी भी दे रहे हैं कि अगर पत्रिका अखबार बांटते हुए दिखे तो जमकर पीटे जाओगे.

इन नेताओं और इनके कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि अखबार के वितरण को प्रभावित कर अखबार मालिकों को दबाव में लिया जाए ताकि वे भ्रष्टाचार की खबरें छापना और अभियान चलाना बंद करें. पर सूत्र बताते हैं कि पत्रिका प्रबंधन ने नेताओं की संगठित गुंडगर्दी को गंभीरता से लिया है और किसी भी सूरत में न झुकने का फैसला किया है. पत्रिका के इंदौर स्थित दफ्तर को चारों तरफ से पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है ताकि नेताओं की तरफ से संभावित हमलों से मीडियाकर्मियों की रक्षा की जा सके. फिलहाल इंदौर में तनाव का माहौल है और किसी भी क्षण कुछ अनिष्ट होने की आशंका जताई जा रही है.

नेताओं की गुंडागर्दी के इस मामले में अगर इंदौर के पत्रकार कुछ और जानकारी व दस्तावेज मुहैया करा सकें तो उचित होगा ताकि उसका प्रकाशन भड़ास4मीडिया पर कराया जाए जिससे मीडिया को नियंत्रण में लेने के लिए खुली हिंसा का सहारा लेने वाले नेताओं की करतूत को देश भर के मीडियाकर्मियों के सामने पहुंचाया जा सके. आप अपनी बात इसी आर्टिकल के नीचे कमेंट के रूप में लिख सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं. आपके अनुरोध पर आपके नाम-पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा.

Click to comment

0 Comments

  1. arvind singh

    May 6, 2010 at 1:57 pm

    bada dukhad hai ki neta mandali akhbar ke khilaaf abhiyaan chala rahi hai.hakeekat me me patrakaar biradari ki kamjori ka hi fayada uthate hai ye neta log. hamare patrakaar samaj me hi aapas me foot hai aur koi ek doosare ka saath nahi dena chahata. apane nihit swarth ke liye hamare patrakaar bhai in netao ke samane zuk jaate hai jisaka fayada uthate hai ye brastha neta nahi to inaki aukaat nahi ki ye akhabaar ke khilaaf is tarah ka kayarana prayash kare. in mauka parasta netao ko kya pata akhbaar ki aukaat.apana imaan,dharam bechakar to neta banate hai sabhi. desh ko jitana loot sakate hai loot rahe hai sabhi milakar. patrika ko sabhi akhabaar karmiyo ka naitik aur sidhantik samarthan hai. kisi tuchhe neta se darane ki koi jaroorat nahi.

  2. alakh niranjan

    May 6, 2010 at 2:22 pm

    kailash vijaivargiy pradesh ke kukhyat bhrast netao me se eak hai.sab ko mila jula ke khata hai.patrika akhbar iske samne khara hua to ab ye apne chirkuto ka sahara le kar akhbar chhurane aur jalwane ka kam kar raha hai. is chor ki harkato per turant lagam lagaya jana chahiye.indor ki janta ko patrika ka sath dekar is makkar ke changul se sahar ko bachana chahiye.
    asal me yahan ke akhwar abhi tak iske bhrastachar ka goo pochhne ke kam aate rahe hain;ab nahi aa rahe isliye yah billyaya hua hai.is mamle me sare malwa ke patrakaro ko eakjut hokar is khabis ke khilaf khare ho jana chahiye.

  3. pankaj

    May 6, 2010 at 3:03 pm

    patrika aur sabhi nirbhik newspapers ko salam.

  4. raghwendra sahu

    May 6, 2010 at 5:37 pm

    aise netaon ke khilaf sabhi patrakaron ko aage aana chahiye.

  5. Rameshwar Dhakad

    May 6, 2010 at 6:02 pm

    yadi aisa ho raha hai tomp cm shivraj singh chauhan ko tatkal resine kar dena chahiye. ab shivraj ji indore mamle mai koi safai deve to yah sirf bhadda majak hoga. kyonki janta sab jaan chuki hai. cm ko is mamle ko serios lekar police ke dwara akhawar batwana chahiye. isse aam janta mai yahi sandesh jayega ki shivraj singh ghosdao ke pulanda hai. khonki indore ki ghatna ne sabit kar diya.
    bhai akhbar ka kaam to curreption ujagar karna hai. yadi vijayvargiya sahi hai to sabit karen. isse kya sandesh dena chhahte hai. yadi akhbar jhukh gaya to aam janta ka kya hoga…

  6. Rameshwar Dhakad

    May 6, 2010 at 6:04 pm

    Rameshwar dhakad

    peoples samachar
    Gwalior

  7. nitin

    May 6, 2010 at 6:42 pm

    behad shrmnak…….
    pradesh ki bagdor aise durdant nataao ke haath main hai. in bhrasta nataon ne khabron ki sachai ko dabane ka dussahas kiya hai. isse saphedposh gundo ki asliyat avam ke samne aa gayee hai. ram ki duhai dene walo ka yahi ramraj hai.
    SHIV ke rajya main ganghor gundaraj hai.

  8. sapan yagyawalkya

    May 7, 2010 at 4:36 am

    यदि व्यक्ति को दर्पण में अपना चेहरा दागदार नजर आता है तो वह चेहरे पर ध्यान देने की जगह दर्पण पर अपनी खीझ निकालने की कोशिश करता है.समाचार माध्यम तो दर्पण की तरह हैं.इनसे कुड्ने की जगह खुद पर व्यक्ति गौर करे तो उसे कोई शिकायत नहीं. रहे .नेताओं को आत्मावलोकन करना चाहिए . सपन याज्ञवल्क्य ,बरेली (म.प्र.)

  9. sudha sharma

    May 7, 2010 at 6:26 am

    prajatantra ke chothe stambh par is tarah ka hamla amanviya hai, philhal AKHABARO ko apno niji svartho ko chodkar ek hone ki jarurat hone ki jarurat hai. Iski shuruaat PATRIKA samuh ko karna hogi. iski shuruaat karna hogi. aaj patrika samuh par hamla hua hai to kal kisi dusre akhbar par bhi hamla ho sakta hai. filhal shabhi ko ek hone ki jarurat hai.
    dhool mere chare par lagi rahi
    mai Zindagi bhar apna chehara saf karta raha.

  10. Chandu

    May 7, 2010 at 9:44 am

    Tabhi too 2 din se patrika nahi aa raha hai yaha per…
    saale neta log.. bhout neech nikle

  11. sanjayrpanchal

    May 7, 2010 at 2:05 pm

    Netao ko apni okat me hi rahna sikhna chahiye…
    Vote mangne ke liye talwe chatte hai…
    Vote milne par chor-lutero ke baap ban jate hai…
    Pucho to kotwal banne ki koshish karte hai…
    Chalo koi to mard (Patrika) nikla, jo inki bahe marod sake…
    Inklab Jindabad…
    Beiman…Lutere Neta…Murdabad

  12. shailu

    May 7, 2010 at 2:07 pm

    Thanks…kailashji….wa kiya kam kiya hi…?

  13. Dinesh

    May 7, 2010 at 2:10 pm

    iss mamle ko peoples samachar ne bhi accha uthaaya hai…

  14. sanjayrpanchal

    May 7, 2010 at 2:11 pm

    Mujhe Samajh Me Nahi Aa Rahi Hai Ek Baat….
    Gunde or Neta Me Koun Bada…
    Koun Rawan…Koun Kans…
    Aab Bhi Waqt Hai…Sudhar Jao Neta Logo…
    Mera Desh Din Par Din Prajatantrik Ho Raha Hai…
    Janta Janardan Kahi Tumhe Jad – Mul Se Hi Saaf Na Kar De…

  15. Priya Singh

    May 7, 2010 at 4:36 pm

    Yashwant ji , Sach kahaney ka Sahas or Saleeka likhaney waaley kahaa Chaley Gaye.. Bhaskar Raj Express, Nai Duniya ko kya ho Gaya…in ke kalam ke ink Khatam ho gai haiya Phir B.J.P. Sey Soada Kar Liya hai… YE KAHANA ATISHIYOKTI nahe hoga k es mai Bhe kise Badey Paper Samooha ka Haath ho.. Aaj Patrika k Saath esa hua hai kal or kise k Saath Bhe… Jago Akhabar waalo Jago.. Priy Singh, Deharadun

  16. Rakesh bhartiya austraila

    May 8, 2010 at 10:36 am

    shame !! shame!!! bjp shame…………journlists keep its…

    we apprishate patrika and annther media…….
    RAKESH BHARTIYA

  17. manish arora

    May 14, 2010 at 9:41 am

    indore me jo kuchh bhi patrika ke saath hoa hai wah nindniy hai netao keis kritya par samaaj me netao ki chhvi kharab hui hai kailash vijayvrgiya our ramesh mendola ko istifa de dena chahiye
    Manish Arora[b][/b]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement