Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात उत्सव : 25 प्रतिभाओं का सम्मान

[caption id="attachment_15539" align="alignnone"]प्रभात उत्सव का उदघाटन सत्रप्रभात उत्सव का उदघाटन सत्र[/caption]

प्रभात खबर के रजत जयंती समारोह का रांची में आज विधिवत उदघाटन झारखंड के राज्यपाल के शंकर नारायणन के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में झारखंड की माटी को पहचान दिलाने वाले सांस्कृतिककर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, लेखक-साहित्यकार, डाक्टर, खिलाड़ी और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 25 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई किताबों का भी विमोचन किया गया।

प्रभात उत्सव का उदघाटन सत्र

प्रभात खबर के रजत जयंती समारोह का रांची में आज विधिवत उदघाटन झारखंड के राज्यपाल के शंकर नारायणन के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में झारखंड की माटी को पहचान दिलाने वाले सांस्कृतिककर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, लेखक-साहित्यकार, डाक्टर, खिलाड़ी और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 25 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई किताबों का भी विमोचन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल के. शंकर नारायणन और अतिथि लोकसभा के उपाध्यक्ष कडिया मुंडा, केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से प्रभात खबर की विकास यात्रा से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया।

दूसरे सत्र में झारखंड के विकास पर सार्थक बहस हुई। रांची क्लब में आयोजित समारोह के पहले सत्र में अपने ओजस्वी संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यपाल के. शंकर नारायणन ने कहा- ‘प्रभात खबर के रजत जयंती समारोह में शिरकत करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। 1984 में शुरू हुआ यह अखबार कभी बंद होने के कगार पर था, आज आईआरएस का सर्वे बताता है कि आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए इस अखबार की रीडरशिप लगभग 47 लाख के करीब और प्रसार संख्या 3.59 लाख तक पहुंच गई है। प्रभात खबर सबसे विश्वसनीय अखबार बन गया है। भारत की पत्रकारिता में प्रभात खबर स्थापित नाम है। झारखंड की जनता को शिक्षित करने और सूचनाएं प्रेषित करने में प्रभात खबर की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनतंत्र में प्रेस और मीडिया लोगों के अधिकारों व सुरक्षा का कवच है।’

इस अवसर पर राज्यपाल ने सरकार की प्राथमिकता और योजनाएं बताईं।  

दूसरे सत्र में झारखंड के विकास पर कडिया मुंडा, सुबोधकांत सहाय, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, इंदर सिंह नामधारी ने अपने विचार रखे। बहस का संचालन प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने किया। हरिवंश ने अपने संबोधन में प्रभात खबर की विकास यात्रा, प्रभात खबर के जन-जुड़ाव, प्रभात खबर की वैचारिक प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभात खबर के वाइस प्रेसीडेंट केके गोयनका ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, डाक्टर, सांस्कृतिककर्मी, राजनीतिज्ञ और शहर के गणमान्य लोग जुटे थे।

ज्ञात हो कि प्रभात खबर के 25 वर्ष पूरे होने पर रांची में तीन दिनी ‘प्रभात उत्सव’ का आज पहला दिन था।


दो तस्वीरें : ‘प्रभात उत्सव’ का उदघाटन और प्रधान संपादक हरिवंश का संबोधन….


प्रभात उत्सव का दीप जलाकर उदघाटन करते झारखंड के राज्यपाल के. शंकर नारायणन। सबसे दाएं हैं प्रभात खबर के वाइस प्रेसीडेंट केके गोयनका, उनके बगल में हैं केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय।

प्रभात उत्सव के उदघाटन सत्र को संबोधित करते प्रधान संपादक हरिवंश। मंच पर विराजमान सुबोधकांत सहाय और के. शंकर नारायणन।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...