Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘पिताजी के छूटे काम पूरा करने में मदद करें’

श्रद्धांजलि सभा में सोपान जोशी बोले : पत्रकार प्रभाष जोशी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रभाष जी के बेटे सोपान जोशी ने कहा कि जो काम पिता अधूरा छोड़ गए हैं वे पूरे हो जाएं, लोग मिलकर मदद करें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रभाष जोशी के छोटे भाई सुभाष जोशी ने कहा कि वे जो भी काम शुरू करते थे, उसे पूरा होने तक बड़े मनोयोग से करते थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही हो सकती है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में बढ़ें।

श्रद्धांजलि सभा में सोपान जोशी बोले : पत्रकार प्रभाष जोशी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रभाष जी के बेटे सोपान जोशी ने कहा कि जो काम पिता अधूरा छोड़ गए हैं वे पूरे हो जाएं, लोग मिलकर मदद करें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रभाष जोशी के छोटे भाई सुभाष जोशी ने कहा कि वे जो भी काम शुरू करते थे, उसे पूरा होने तक बड़े मनोयोग से करते थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही हो सकती है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में बढ़ें।

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर चार के मेवाड़ संस्थान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, लेखकों और सामाजिक लोगों ने प्रभाष जी को श्राद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लिया। सभा में प्रभाष जी के परिवार के लोग भी उपस्थित थे।

लोक गायक मालवी कालूराम बागनियां ने भजन गाकर प्रभाष जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पत्रकार एनके सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता का जो दौर चल रहा है ऐसे समय में प्रभाष जोशी जिस तरह की पत्रकारिता जिंदा रखना चाहते थे, उसे अब बाकी पत्रकारों को मिलकर सहेजकर रखना होगा, आगे बढ़ाना होगा। संकल्प लेना होगा कि हम सभी उसी दिशा में काम करें, तभी उनके सपने को हम पूरा कर पाएंगे।

जवाहर लाल कौल ने कहा कि प्रभाज जी ने समाज सुधार का प्रयास किया। उन जैसे कलम के धनी की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। मस्तराम कपूर ने कहा कि समाजवाद से उनका ज्यादा संबंध नहीं था मगर फिर भी वे उसके बारे में जानना चाहते थे। पुण्य प्रसून बाजपेयी ने प्रभाष जी के प्रति अपनी कोमल भावनाओं और जिंदगी में प्रभाष जी के योगदान के बारे में बात रखी। पुण्य प्रसून की एक बात सबके मन को छू गई जिसमें उन्होंने बताया कि टीवी पर एक शोक के दौरान ब्रेक में उन्होंने प्रभाष जी से पूछा कि आप अगर नौजवान होते, हम लोगों की उम्र में होते तो क्या कर रहे होते। इस पर प्रभाष जी ने कहा था कि वे आंदोलन चला रहे होते, पत्रकारिता का आंदोलन।

कार्यक्रम में पत्रकार साथी और परिजन अरुण पांडेय, अरुण त्रिपाठी, अरविंद मोहन, प्रदीप सिंह, प्रियदर्शन, गोपाल जोशी, संदीप जोशी, उषा जोशी ने अपनी-अपनी बात रखी। संचालन मनोज मिश्र ने किया और आभार अशोक कुमार गदिया ने जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...