Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

25 वर्ष पूरे होने पर 14 से तीन दिनी ‘प्रभात उत्सव’

झारखंड, बिहार और बंगाल से प्रकाशित होने वाला हिंदी दैनिक प्रभात खबर 14 अगस्त को 25 साल पूरा कर रहा है. इस अवसर पर रांची में 14 अगस्त से 16 अगस्त तक ‘प्रभात उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। उत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. 14 अगस्त 1984 को प्रभात खबर का प्रकाशन रांची से शुरू किया गया था. उसके बाद जमशेदपुर, पटना, धनबाद, कोलकाता, देवघर और सिलिगुडी से भी प्रभात खबर का प्रकाशन शुरू किया गया. प्रधान संपादक हरिवंश के नेतृत्व में अब यह अखबार तीन राज्यों के सात जगहों से निकलता है.

झारखंड, बिहार और बंगाल से प्रकाशित होने वाला हिंदी दैनिक प्रभात खबर 14 अगस्त को 25 साल पूरा कर रहा है. इस अवसर पर रांची में 14 अगस्त से 16 अगस्त तक ‘प्रभात उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। उत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. 14 अगस्त 1984 को प्रभात खबर का प्रकाशन रांची से शुरू किया गया था. उसके बाद जमशेदपुर, पटना, धनबाद, कोलकाता, देवघर और सिलिगुडी से भी प्रभात खबर का प्रकाशन शुरू किया गया. प्रधान संपादक हरिवंश के नेतृत्व में अब यह अखबार तीन राज्यों के सात जगहों से निकलता है.

रजत जयंती समारोह का उदघाटन झारखंड के राज्यपाल के शंकर नारायणन 14 अगस्त को रांची क्लब में दिन के सवा दस बजे करेंगे. इसके बाद पिछले 25 साल के दौरान झारखंड में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 लोगों-संस्थाओं  को प्रभात खबर झारखंड गौरव सम्मान प्रदान करेगा. 14 अगस्त को ही प्रभात खबर से संबंधित पुस्तक का विमोचन राज्यपाल करेंगे.  दोपहर में झारखंड के विकास पर एक परिचर्चा आयोजित की जायेगी, जिसमें लोकसभा के उपाध्यक्ष करिया मुंडा,  केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री सुबोधक कांत सहाय, पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,  पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी भाग लेंगे.

14 अगस्त को सायं साढे पांच बजे से भोपाल के गुंडरेचा बंधु ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे. फिर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें सुरेंद्र शर्मा समेत कई नामी कवि भाग लेंगे. 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद प्रभात खबर परिवार के सदस्य मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे. दिन भर कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों और महिलाओं के कार्यक्रम होंगे. शाम में प्रभात खबर परिवार के सदस्यों का गेट टू गेदर होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा. 16 अगस्त को कार्यक्रम के अंतिम दिन देश के जाने माने मार्केटिंग एक्सपर्ट रांची आयेंगे. इस दौरान मीडिया से जुडी कई हस्तियां भी होंगी. रांची के प्रमुख लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रमुख गायकव डांसर हिस्सा लेंगे. ये सारे कार्यक्रम रांची क्लब में होंगे. रजत जयंती के अवसर पर रांची में प्रभात खबर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...