Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रांची में टैबलायड लांच करेगा हिंदुस्तान

डीबी स्टार व आई-नेक्स्ट से मुकाबले की तैयारी : पीपुल्स ने दिल्ली में बिजनेस आफिस खोला : इंडियन एक्सप्रेस से जेटली का मन भरा : पीटीआई का वाराणसी ब्यूरो बंद : अमर उजाला, बरेली से फिर एक इस्तीफा : प्रिंट की दुनिया से कुछ खबरें हैं. चर्चा है कि हिंदुस्तान समूह रांची में भास्कर को पछाड़ने के लिए भास्कर के टैबलायड डीबी स्टार को लांच करने की तैयारियों को देखते हुए खुद का भी टैबलायड लांच करने की योजना तैयार कर ली है.

डीबी स्टार व आई-नेक्स्ट से मुकाबले की तैयारी : पीपुल्स ने दिल्ली में बिजनेस आफिस खोला : इंडियन एक्सप्रेस से जेटली का मन भरा : पीटीआई का वाराणसी ब्यूरो बंद : अमर उजाला, बरेली से फिर एक इस्तीफा : प्रिंट की दुनिया से कुछ खबरें हैं. चर्चा है कि हिंदुस्तान समूह रांची में भास्कर को पछाड़ने के लिए भास्कर के टैबलायड डीबी स्टार को लांच करने की तैयारियों को देखते हुए खुद का भी टैबलायड लांच करने की योजना तैयार कर ली है.

टैबलायड का नाम अभी तय नहीं हो सका है. स्पार्क और युवा, ये दो नाम चर्चा में हैं. रांची में जागरण समूह का टैबलायड आई-नेक्स्ट नाम से पहले से ही निकल रहा है. डीबी स्टार के लांच की तैयारियां भास्कर वाले कर रहे हैं. डीबी स्टार का संपादक बनाकर रवि प्रकाश को रांची भेज दिया गया है. वे अभी तक ग्वालियर में डीबी स्टार के लांचिंग एडिटर के रूप में तैनात थे. सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान के टैबलायड के लिए आई-नेक्स्ट, कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह को लाया गया है. वे इन दिनों हिंदुस्तान, दिल्ली आफिस में तैनात हैं और हिंदुस्तान के मिशन पर काम कर रहे हैं.

दूसरी सूचना ये है कि एमपी के पीपुल्स ग्रुप वाले पीपुल्स समाचार अखबार के लिए रेवेन्यू जुटाने के वास्ते दिल्ली में आफिस खोल रहे हैं. पीपुल्स समाचार के दिल्ली आफिस को रीजनल इंचार्ज के रूप में सत्येंद्र मेहता संभालेंगे. सत्येंद्र विज्ञापन और ब्रांडिंग के काम को देखेंगे. सत्येंद्र दैनिक जागरण और रांची एक्सप्रेस में भी काम कर चुके हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के प्रेसीडेंट मार्केटिंग पद से राजीव जेटली के इस्तीफा देने की सूचना है. दैनिक भास्कर के प्रेसीडेंट मार्केटिंग पद से करीब साल भर पहले ही राजीव ने इस्तीफा देकर इंडियन एक्सप्रेस समूह ज्वाइन किया था. जेटली स्टार, पेप्सी, एयरटेल, मोदी जीराक्स जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं.

एक खबर बनारस से है कि पीटीआई के वाराणसी ब्यूरो को बंद कर दिया गया है. यहां कार्यरत एकमात्र स्टाफर इंदुकांत दीक्षित का तबादला रांची कर दिया गया है. पीटीआई प्रबंधन अब ब्यूरो रखने की जगह स्ट्रिंगर रखकर का काम चलाएगा. फिलहाल ट्रायल बेसिस पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश गुप्ता पप्पू को पीटीआई की तरफ से जिम्मेदारी दी गई है. योगेश कई अखबारों में काम कर चुके हैं.

अमर उजाला, बरेली से लोगों के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. संपादकीय विभाग में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत संजीव अरोड़ा ने भी छोड़ दिया. वे संभवतः जनमोर्चा, बरेली के साथ जुड़ने जा रहे हैं. संजीव बरेली में दैनिक जागरण के लिए भी काम कर चुके हैं.

मीडिया से जुड़ी सूचनाएं, सम्मान, पुरस्कार, आवाजाही आदि के बारे में भड़ास4मीडिया को [email protected] पर मेल कर सूचित कर सकते हैं या 09999330099 पर एसएमएस कर खबर दे सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Siddharth Kalhans

    May 10, 2010 at 11:40 am

    भाई योगेश जी को नयी जिम्मेदारी संभालने के लिये बधाई। उनके चलते पीटीआई का काम बिना ब्यूरो कार्यालय के भी सकुशल चलेगा। योगेश जी अनुभवी और कुशल पत्रकार होने के साथ बढ़िया इंसान भी हैं।

  2. kakkaji

    May 10, 2010 at 12:19 pm

    bhai sanjeev ye kaun sa akhbar join kar lia?

  3. mohit shukla

    May 14, 2010 at 9:04 am

    to kya naye logo ke liye raste kulege

  4. Shatrughna Kushwaha Mo. 09454949415

    May 21, 2010 at 2:41 pm

    Hindusta agar Ranchi se Tobliod size ka akhbar launch karane ja raha hai aur Manoranjan Singh Sir uske incharge ho to Inext ki naiya doobane se koi nahi bacha sakata.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...