Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संजय पाठक सहारा से हेडलाइंस टुडे पहुंचे

[caption id="attachment_17816" align="alignleft" width="79"]संजयसंजय[/caption]: हेडलाइंस टुडे के खिलाफ जम्मू में मुकदमा दर्ज : खबर है कि संजय पाठक ने फिर से टीवी टुडे ग्रुप ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे करीब दो वर्षों तक इस चैनल में रहे. नई पारी उन्होंने हेडलाइंस टुडे के साथ शुरू की है. टीवी टुडे ग्रुप में संजय पाठक की ये दूसरी पारी है. हेडलाइंस टुडे में वे एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर पहुंचे हैं.

संजय

संजय

: हेडलाइंस टुडे के खिलाफ जम्मू में मुकदमा दर्ज : खबर है कि संजय पाठक ने फिर से टीवी टुडे ग्रुप ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे करीब दो वर्षों तक इस चैनल में रहे. नई पारी उन्होंने हेडलाइंस टुडे के साथ शुरू की है. टीवी टुडे ग्रुप में संजय पाठक की ये दूसरी पारी है. हेडलाइंस टुडे में वे एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर पहुंचे हैं.

सहारा में संजय कंटेंट एडिटर हुआ करते थे. करीब सात वर्षों तक संजय आजतक में रहे हैं. पाठक तब ‘आजतक’ में रिसर्च और प्लानिंग का काम संभाल रहे थे. ‘हेडलाइंस टुडे’ में संजय पाठक स्पेशल, एसाइनमेंट और फारवर्ड प्लानिंग का काम देखेंगे.

आजतक के बाद संजय पाठक ‘समय’ के साथ जुड़े जहां उन्होंने आउटपुट का जिम्मा संभाला था. ‘समय’ की टीआरपी और कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने में संजय पाठक का अहम योगदान माना जाता है. संजय पाठक को मीडिया में 16 सालों का अनुभव है और इससे पहले वे कई विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

संजय को साहित्य का शौक है. हिंदी कविता उनकी दीवानगी है. वे आजकल भारतीय चुनाव प्रणाली पर एक किताब भी लिख रहे हैं जो शीघ्र ही आनेवाली है. झारखंड के लातेहार जिले के रहने वाले संजय जैन टीवी, सी वोटर और आंखों देखी में भी काम कर चुके हैं.

उधर, जम्मू से सूचना है कि पुलवामा में हेडलाइंस टुडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस चैनल के खिलाफ मुकदमा एक गलत खबर प्रसारित करने के बाद दर्ज कराया गया. प्रशासन का कहना है कि चैनल ने गलत खबर प्रसारित कर अफवाह फैलाने का काम किया है. इस कारण उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अभिषेक

    August 5, 2010 at 8:23 pm

    ‘समय’ में कभी टीआरपी और कार्यप्रणाली पटरी पर आई ही नहीं तो फाटक बाबा क्या उखाड़ लेते? हां, बढ़िया नौकरी पा गए थे रिटायरमेंट तक का सोच के… लेकिन अब राय साहब के आने से माहौल बदला तो और बढ़िया वापसी पा गए. किस्मत के धनी हो फाटक बाबा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...