आखिरकार सुभाष ने न्यूज 24 में आने का फैसला किया। सुभाष कदम ने करियर का आगाज किया था आजतक से। वहां वो 10 साल 10 महीने और 10 दिन रहे। आजतक की शुरुआत से ही जुड़े थे सुभाष। न्यूज 24 के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद के साथ सुभाष कदम का बेहतरीन तालमेल रहा। करीब 11 साल दोनों लोगों ने साथ साथ काम किया है। सुभाष कदम गंभीर किस्म के, थोड़े कम बोलने वाले पत्रकार हैं। चीख चिल्लाहट से उनका कभी कोई नाता नहीं रहा है।
सुभाष के साथ कामयाबी का एक लम्बा सिलसिला रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रात 9.30 बजे का विंडो सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। इसी समय आजतक का खास प्रोग्राम विशेष आता है। आजतक में सुभाष विशेष टीम के हेड थे। आलम ये था कि अमूमन हर हफ्ते टॉप 10 प्रोग्राम्स में पांच प्रोग्राम विशेष के ही होते थे। सुभाष लम्बे वक्त तक विशेष के हेड बने रहे। इसके बाद साल 2006 में वो अपनी पूरी टीम के साथ स्टार चले गये थे। स्टार में भी उन्हें रात 9.30 बजे की जिम्मेदारी दी गई थी।
सुभाष ने स्टार स्पेशल नाम से रात 9.30 बजे का शो लांच किया। ये स्टार के सबसे कामयाब प्रोग्राम्स में से एक रहा। चैनल ड्राइवर भी बना। बाद में सुभाष को स्टिंग ऑपरेशन का इंचार्ज बनाया गया। चुनावों की भी पूरी जिम्मेदारी सुभाष कदम के ही कंधों पर थी। बाद के दिनों में स्टार के कुछ सीनियर लोगों से सुभाष के सैद्धांतिक मतभेद हो गए थे। सुभाष ने बिना कुछ बहस किए अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब तीन महीने बाद वो फिर से मैदान में आ रहे हैं।
सुभाष पहले भी सुप्रिय प्रसाद की टीम का हिस्सा थे। इस बार भी वो उनकी टीम में बहुत अहम भूमिका निभाने आ रहे हैं। खास बात ये है कि न्यूज24 के जितने भी सीनियर लोग हैं, सभी ने सुभाष के साथ काम किया है। सबके साथ सुभाष की अच्छी ट्यूनिंग है, अच्छी केमेस्ट्री रही है।
narendra vishwakarma
June 14, 2010 at 12:34 pm
Congratulation
Ajay Golhani, Nagpur
June 14, 2010 at 2:36 pm
Nai Pari ke liye Congratulations….!
arun shukls
June 14, 2010 at 3:10 pm
god sir i lick this
RAJESH VAJPAYEE UNNAO
June 16, 2010 at 2:30 pm
manglam subhashji .apka kadam news 24 ko nai uchai par awasya lay jayega.
congrat once again.
reg.
sachin Tripathi
June 19, 2010 at 2:31 pm
Subhashji ko dhar saari bandhai …Subhashji ke Ghayan aur Anubhaveo ka bharpur laabh uthayega News 24…Good News ……..