Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ : पंकज गए, अभय आए

पंकज शुक्लाजी ग्रुप के फ्रेंचाइजी रीजनल न्यूज चैनल ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ में फिर बड़ा उलटफेर हो गया है। एक एडिटर का इस्तीफा हो गया, एक एडिटर का अप्वायंटमेंट हुआ। फ्रेंचाइजी लेने वाली कंपनी एसबी मल्टीमीडिया की तरफ से मैनेजिंग एडिटर के रूप में काम देख रहे पंकज शुक्ला अब यहां से विदा हो चुके हैं। ऐसा जी ग्रुप के इस निर्णय के बाद हुआ है कि आगे से फ्रेंचाइजी कंपनी की तरफ से कोई एडिटर नहीं रखा जाएगा। जो भी एडिटर होगा, वो जी ग्रुप की तरफ से भेजा जाएगा। मतलब, दो-दो एडिटर रखने की परंपरा खत्म कर दी गई और इस नई नीति के भेंट चढ़ गए पंकज।

पंकज शुक्लाजी ग्रुप के फ्रेंचाइजी रीजनल न्यूज चैनल ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ में फिर बड़ा उलटफेर हो गया है। एक एडिटर का इस्तीफा हो गया, एक एडिटर का अप्वायंटमेंट हुआ। फ्रेंचाइजी लेने वाली कंपनी एसबी मल्टीमीडिया की तरफ से मैनेजिंग एडिटर के रूप में काम देख रहे पंकज शुक्ला अब यहां से विदा हो चुके हैं। ऐसा जी ग्रुप के इस निर्णय के बाद हुआ है कि आगे से फ्रेंचाइजी कंपनी की तरफ से कोई एडिटर नहीं रखा जाएगा। जो भी एडिटर होगा, वो जी ग्रुप की तरफ से भेजा जाएगा। मतलब, दो-दो एडिटर रखने की परंपरा खत्म कर दी गई और इस नई नीति के भेंट चढ़ गए पंकज।

जी ग्रुप की ओर से ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ के नए एडिटर के रूप में अभय किशोर के नाम का ऐलान किया चुका है। सूत्रों ने बताया कि कल जी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अभय किशोर के नाम की घोषणा की गई। इस बैठक में रायपुर से पंकज शुक्ला को भी बुलाया गया था। उन्हें प्रबंधन की ओर से यह कहा गया था कि उन्हें जी के यूपी चैनल में समायोजित किया जाएगा लेकिन बाद में प्रबंधन ने जी यूपी में कोई जगह नहीं होने की बात कह हाथ खड़े कर दिए। 

जी के छत्तीसगढ़ चैनल के नए एडिटर अभय किशोर इससे पहले नवभारत टाइम्स, दिल्ली में कार्यरत थे। वे नभाटा के एनसीआर एडिशन के संपादक थे। बाद में उन्हें इंटरनेशनल पेज का इंचार्ज बना दिया गया।  अभय किशोर के जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का नया एडिटर बनाए जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। 31 मई को नभाटा में अभय किशोर का अंतिम दिन था। उस दिन नभाटा आफिस में उनके करीबी लोगों ने नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी थीं। यह सूचना भड़ास4मीडिया के पास भी पहुंची लेकिन जब अभय किशोर से सूचना की पुष्टि के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने नभाटा छोड़ने और जी ज्वाइन करने की खबरों को बिलकुल गलत बताया। उन्होंने इन सूचनाओं में रत्ती भर भी सच्चाई न होने की बात कही और आश्वस्त किया कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वो सबसे पहले भड़ास4मीडिया को सूचित करेंगे। तब भी भड़ास4मीडिया ने जी ग्रुप से संबंधित एक खबर में अभय किशोर की भावना का सम्मान करते हुए उनका नाम लिए बिना संकेत कर दिया था कि नभाटा के एक वरिष्ठ पत्रकार के जी ग्रुप ज्वाइन करने और रायपुर जाने की पूरी संभावना है। पर अभय का नाम जी ग्रुप की कल हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद जगजाहिर कर दिया गया। अभय किशोर इस वक्त सपरिवार रायपुर जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वे रायपुर कल पहुंचेंगे और कल ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

ज्ञात हो कि ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ न्यूज चैनल के जन्म के अभी एक साल भी नहीं हुए लेकिन यहां चार संपादक आ-जा चुके हैं। लांचिंग एडिटर रवि मित्तल रहे। उनके बाद रवि पराशर आए। फिर पंकज शुक्ला पहुंचे। अब अभय किशोर जा रहे हैं। जी ग्रुप ने इस बार एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार को भी रायपुर भेजने का फैसला किया है। इनका नाम है लोकेश कुमार जो पहले जी न्यूज और जी गुजराती में काम कर चुके हैं। लोकेश रायपुर में आउटपुट हेड के बतौर काम देखेंगे। खबर है कि रायपुर से कई लोगों ने इस्तीफा भी दे दिया है। इनके नाम इस तरह हैं- श्वेतांशी, नर्मदेश शर्मा, राजेश पांडेय, पंकज सोनी, ब्रह्मप्रकाश, केशव पटेल आदि। इनमें से कुछ लोगों के ‘मौर्य टीवी’ में जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ में लगातार सत्ता परिवर्तन के चलते यहां काम करने वालों में अविश्वास और असुरक्षा का माहौल पैदा होता जा रहा है। इसलिए जिसको जहां बेहतर मौका मिल रहा है, निकल ले रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...