Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

टाइम्स नाउ ने AAP को बदनाम करने के लिए महिला पत्रकारों को काम पर लगा दिया है!

सर्वेश मिश्रा-

टाइम्स नाउ के पास गोदी मिडिया वाली खबरें भी नहीं रही अब. इनके चैनल के ही सूत्रों से पता चला कि टाइम्स नाउ ने सीधी साधी महिला पत्रकारों को आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए लगा दिया है.

जो महिला पत्रकार बोलती हैं की ये गलत है हम AAP को बदनाम करने का एजेंडा नहीं चलाएंगे, उन्हें सीधे नौकरी से निकालने की धमकी दे दी जाती है. दो पत्रकारों ने बताया की ऑफिस से बोला है कि AAP वालों से कैसे भी लड़ो और खबर बनाओ.

आज इन्होंने अपना मोहरा एक और महिला पत्रकार को बनाया. दुःखी थी बेचारी लेकिन पापी पेट का सवाल है उनके. निकाल देंगे उनको. खैर पार्टी के लोग इन गोदी मिडिया को समझ गए हैं. हमने ऐसे एजेंडा धारी बहुत देखे हैँ. जो कई बार पार्टी तक ख़तम कर चुके हैं..

मोदी और गोदी दोनों साथ लड़ रह हैं ध्यान दीजियेगा. नविका कुमार पत्रकारों को मानसिक प्रताड़ाना नहीं दो..भांडा फोड़ देंगे ये लोग टाइम्स नाउ का.

डॉ विष्णु राजगड़िया-
BJP ने जो तरीका स्वाति को सिखाया था, वही ट्रेनिंग टाइम्स नाऊ को भी दी। जबरन भीतर घुसो, जो भी रोके उससे झगड़ा करो, फिर दिल्ली पुलिस को फोन करके मारपीट की झूठी कहानी बनाओ।

विपक्ष की सरकारें भी अपने राज्यों के BJP ऑफिस में पालतू कुत्ते भेजकर पुलिस लगा दे, तो क्या होगा?

टाइम्स नाउ पर ये आरोप लगाने वाले सर्वेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हैं. उनका प्रोफाइल बताता है. ये उनका अपना आरोप है. जासूस लगाए होंगे तो अगला आरोप लगा रहा है. बाकी अंदर क्या है यही दोनों जाने, भड़ास इसकी पुष्टि नहीं करता.

सौजन्य : ट्विटर (X)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन