Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली चुनाव सीधे मोदी vs केजरीवाल है, कांग्रेस तो सीन में ही नहीं है!

सत्येंद्र पीएस-

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मोदीजी ने मान लिया है कि कांग्रेस के बूते की बात नहीं है आम आदमी पार्टी को हरा पाना। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एकमात्र विधानसभा चुनाव ऐसा है जहां मोदी खुद चुनाव लड़ रहे हैं, मोदी के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। मोदी कह रहे हैं कि मैं दिल्ली के लिए अलग से वक्त दूंगा। प्रचारों में मोदी की गारंटी दी जा रही है।

सीधे-सीधे यह चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल है। और मुझे कन्फर्म लग रहा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा जीतने जा रही है।

कांग्रेस न तो लड़ाई को त्रिकोणीय बना पाई, न उसका लड़ने का मन था। भाजपा का दिल्ली में कोर वोट यूपी बिहार के विस्थापित लोग और यहां के लोकल जाट गुर्जर हैं। कुछ कुछ सवर्ण भी वोट कर देते है। कांग्रेस के वोट पर आम आदमी पार्टी कुंडली मारे बैठी है। यहां कांग्रेस काल में शर्माज की गुंडागर्दी चलती रही है, तंदूर कांड, रिवोली, विमान अपहरण, जमीन कब्जा सारा कुछ इनके हवाले था। दलित और मुस्लिम का एकमुश्त वोट मिलता था।

भाजपा ने देश भर में जो खेल किया, उसी से दिल्ली में भी बेस बनाया, जाट गुर्जर सहित सताए पिछड़े किसान कम्युनिटी को साधा, लेकिन वह वोट सत्ता में आने के लिए अमूमन नाकाफी पड़ जाते हैं क्योंकि यहां ब्राह्मण दलित मुस्लिम समीकरण तगड़ा इस्पाती ढांचा बन जाता है, साथ ही जाट गुज्जर कम्युनिटी के छुटभैये नेता कांग्रेस ने बना रखे थे लोकल लेवल पर। इस बार मोदी की गारंटी के फेर में कुछ लोग आएंगे और केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने और भ्रष्टाचार के आरोप में आधी कैबिनेट के जेल में जाने के बाद आप को वोट दे रहे कुछ कांग्रेसी भाजपा को वोट करेंगे, जिससे कम से कम केजरीवाल से फुर्सत मिले।

इस आधार पर मेरा स्पस्ट आकलन है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यह भी उम्मीद है कि कोई इंटरमीडिएटरी कॉस्ट का मुख्यमंत्री भी भाजपा बनाएगी।

बकिया कुछ भाइयों के पास रोने के लिए ईवीएम भी है कि उसमें घोटाला हो गया।

और अगर केजरीवाल रिपीट कर जाते हैं तो फिर नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। फिलहाल का अनुमान यही है।

कांग्रेस ने शानदार कैंडिडेट उतारे है, राहुल की आंधी चल रही है, लेकिन सीन में नहीं है..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Suresh news 7

    February 7, 2025 at 6:18 am

    Delhi Aaap will come, people of Delhi knows that BJP is a jumla party

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन