Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

82 वर्ष के आनंद स्वरूप वर्मा जी का विल पॉवर देख डॉक्टर भी अचंभित हैं!

वीरेंद्र सेंगर-

अपने आनंद स्वरूप वर्मा जी की सेहत! आनंद स्वरूप वर्मा जी को जिरियाट्रिक वार्ड से आईसीयू में एडमिट किया गया है. आईसीयू में मुलाकात का वक़्त शाम 4 बजे से शाम 6 बजे के बीच है.

आनंद स्वरूप वर्मा जी का आज ऐम्स में चौथा दिन है। वे आईसीयू में ही हैं। किडनी के फंक्शन संतोष जनक नहीं हैं। जरूरत पड़ी तो रात को डाइलिसिस होगी।

आनंद स्वरूप वर्मा फाइल फोटो

बेटे बंटू से बात हुई है। पता चला कि डाक्टर लोग अपने वर्मा जी की लौह इच्छा शक्ति से एकदम अंचभित हो गये हैं। वे दो बार पूछ चुके हैं, क्या ये सचमुच 82के हैं? जब हां में जवाब मिला, तो बोले, लगते तो नहीं हैं। इतनी मजबूत इच्छा शक्ति वाला इस उम्र में?

डाक्टरों का कहना है कि उनका विल पावर सबसे बड़ा संबल है।हांलाकि स्थिति गंभीर ही है। वे डाक्टरों से बात कर रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाएं और बेहतर बना रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन