वह मुझे फॉलो करते हैं, मेरी लोकेशन शेयर करते हैं और मेरी गाड़ी को सुनसान जगह पे रोकने की कोशिश की गई है उनके द्वारा। उनमें से कुछ पत्रकार-कम-दलाल लोग हैं, जैसा कि मुझे मालूम पड़ा है…
तालिब आजमी-
“मेरा नाम हुमा परवीन है। मैंने 13 जुलाई को यहाँ पे ऐज़ एन ARTO एन्फोर्समेंट जॉइन किया था, इटावा में। यहाँ पे प्रवर्तन में मेरा मेन विज़न, जैसा हमारी सरकार की मंशा है, हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी, जिलाधिकारी महोदय के जैसे दिशा-निर्देश हैं, कि हमें जीरो टॉलरेंस के साथ यहाँ पे काम करना है। कोई भी वाहन अनफिट या बिना परमिट के या जो भी अनाधिकृत वाहन संचालित होता है, उसके खिलाफ एक्शन लेना है, तो पूरी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ में वह कार्य कर रही हूँ।
मैंने, जब से मैं यहाँ आई हूँ, मैंने देखा है कुछ लोग, कुछ लोग हैं जो मतलब मैंने उनके वाहन पकड़े थे, तो वह मुझे धमकियाँ दे रहे हैं, मेरे खिलाफ। वह मुझे फॉलो करते हैं, मेरी लोकेशन शेयर करते हैं और मेरी गाड़ी को सुनसान जगह पे रोकने की कोशिश की गई है उनके द्वारा। उनमें से कुछ पत्रकार-कम-दलाल लोग हैं, जैसा कि मुझे मालूम पड़ा है।
मैंने उनके खिलाफ लिखित में भी वहाँ पे SP साहब को बताया है। अब उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
उनमें से एक का नाम आइडेंटिफाई हुआ है, अनुराग सक्सेना करके हैं, वह जिले में News24 चलाते हैं शायद। 5 अगस्त को मैंने एक्चुअली एक वाहन मुझे मिला था, जिसमें उसकी नंबर प्लेट नहीं थी, फर्जी वाहन था और उसमें ओवरलोड जा रहा था। जब मैंने उस वाहन को पकड़ा और उसको मैं सीज़ करने के लिए ले जा रही थी, तो इन्होंने मेरी गाड़ी को फॉलो किया और अपने साथ एक-दो लोगों को और लिया। मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रुकवाया गया वहाँ। मुझसे बोला गया कि आप इस वाहन को सीज़ न करिये, नहीं तो अच्छा नहीं रहेगा और मुझे धमकियाँ दी गईं।
मैंने स्टिल जो भी सरकार की मंशा थी, जीरो टॉलरेंस नीति थी, उसके तहत जो भी कार्य मुझे करना था, मैंने उसको सीज़ करवाया पूरा अपना रिस्पॉन्सिबिलिटी लेकर। उसके बाद से यह बंदा मुझे फॉलो करता है, मेरी लोकेशन शेयर करता है और मुझे यह डर है कि मेरे जान-माल को हानि है। बिकॉज़ मेरे साथ मेरे बस एक सिपाही रहते हैं मेरे साथ और यह कहीं भी हमें सुनसान जगह पर रुकवा के कभी भी कुछ भी हो सकता है। तो उसके लिए मुझे… मैं वही चाहती हूँ कि एक बार जो हमारी पुलिस है, इनके खिलाफ सख्त एक्शन ले और हमें प्रोटेक्शन प्रोवाइड की जाए इसके लिए।
मुझे ऐसा जो पता चला है अब तक पिछले दिनों में कि यह एक्चुअली गाड़ियों को पास कराते हैं, यह दलाल हैं जो कि गाड़ियाँ पास कराते हैं। अब इनका कुछ रहता होगा उसमें, एग्जैक्टली मुझे इनका नेटवर्क नहीं पता कितना बड़ा नेटवर्क है, पर वह धीरे-धीरे हम पता करवा लेंगे और जो भी यह पाए जाएँगे इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
मैं SP सर से मिली थी, मैंने उन्हें लिखित में दिया था। साथ ही मैं CO सिटी सर से मिली थी, उनको मैंने बताया पूरी बात और मेरे पास एक वीडियो भी अवेलेबल है, जो मैंने उन्हें प्रोवाइड कराया। जैसे इन्होंने मुझे रोका और मुझे बोला गया ऐसे, तो वह सारा मैंने उनको दिया है। अब इनके खिलाफ कुछ एक्शन मैं चाहती हूँ कि हो, ताकि यह हमारी गाड़ी को न फॉलो करें और न ही मतलब ऐसा कुछ करें हमारे साथ। हमारी जान-माल को बहुत खतरा हो रहा है इससे।
यह सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह जो भी वाहन हैं, जो अनफिट वाहन हैं, अनाधिकृत वाहन हैं, ओवरलोड वाहन हैं, उनको यह निकलवाते हैं, पास करवाते हैं। तो यह एक बहुत बड़ी समस्या है यहाँ पे इटावा में, तो इसके विरुद्ध एक्शन होना चाहिए। और हम बिल्कुल जैसे सरकार की मंशा है, उसके तहत हम वही काम करेंगे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ। अगर ऐसा कोई भी हमें मिला, तो पूरा लिखित में दिया जाएगा पुलिस को।
पुलिस-प्रशासन सबकी हम हेल्प लेंगे, सबका सपोर्ट चाहिए हमको। साथ ही हमें आम जनमानस का और पत्रकार जो हमारे भाई हैं, उनका भी सहयोग चाहिए कि वह इसमें हमारी हेल्प करें। और ऐसे लोगों के, जो दलाल-कम-रिपोर्टर हैं यहाँ पे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन दिलवाने में हमारी हेल्प करें और साथ ही इन लोगों को कड़ी सजा मिले, कार्रवाई हो।
यह एक्चुअली मीडिया का जो मीडिया होता है फोर्थ पिलर होता है, जो आम जनमानस को एक्चुअल में क्या काम हो रहा है वह बताता है, पूरे सरकार की जो भी नीतियाँ हैं उसको वह करवाता है। बट यह लोग पत्रकारिता की आड़ में दलाली करते हैं, यह ट्रक वगैरह पास करवाते हैं, ओवरलोडिंग को करवाते हैं। तो यह एक पत्रकारिता का नाम खराब कर रहे हैं यहाँ पे। उनके खिलाफ, इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जैसा विधिवत हो। बिल्कुल निष्पक्ष जाँच कराई जाए ऐसे लोगों के खिलाफ और इनके खिलाफ पूरा एक्शन लिया जाए।”


