Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

मोदी सत्ता के बाद दुनिया भर के नेता जो खुलासे करेंगे, उसकी चोट भारत की साख को लगेगी

Man in a dark suit and red tie in the foreground; two other men sit on a stage with a G7 backdrop and the Indian flag visible, as a Hindi news headline overlays the lower part.

देखते जाइए। अभी तो कुछ पर्दा पद की गरिमा की वजह से है। मोदी के सत्ता से हटने के बाद जो खुलासे दुनिया भर के नेता करेंगे, उसके बाद भारत की साख को जो चोट लगेगी वो पीढ़ियाँ को भुगतनी होगी।
हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे!
-हेमंत अत्री, वरिष्ठ पत्रकार


नवभारत टाइम्स का फेसबुक पोस्ट-

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस दौरान प्रेस मीट को लेकर भारत ने कोई सवाल नहीं पूछने के लिए कहा था। सर्जियो गोर ने शनिवार को ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में कहा कि ट्रंप पहले तो मान गए, लेकिन बाद में वे यह बात भूल गए और पत्रकारों से सवाल मांग लिए। इसी वजह से यह बातचीत 45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदल गई, जिसमें कई अहम सवाल लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ट्रंप के बगल में बैठे थे।

प्रधानमंत्री मोदी और यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात 17 जून को फ्रांस में G7 समिट के दौरान हुई थी। ट्रंप के साथ मुलाकात से पहले हुई बातचीत का जिक्र करते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि हम स्टेज के पीछे थे और एक समय पर सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति और मैं ही वहां थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि भारतीय पक्ष कौन से मुद्दे उठाएगा। हमने कुछ विषयों पर चर्चा की।

भारत में यूएस एंबेसडर ने आगे कहा कि ट्रंप ने पूछा कि क्या दिल्ली की कोई मांग है? हमने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय की एक मांग थी कि हम मीडिया को बुलाते हैं लेकिन पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे। सर्जियो गोर ने बताया कि उन्होंने भारत की इस मांग को सीधे ट्रंप को बता दिया था। गोर ने कहा कि मैंने यूएस राष्ट्रपति से कहा कि भारतीय पक्ष चाहता है कि प्रेस मीट में कोई सवाल न लिया जाए। इस पर ट्रंप ने कहा, ठीक है, कोई बात नहीं। इसके बाद पत्रकारों और कैमरों की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन