Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

चाय-पानी के लिए खूब चमके कैमरों के फ्लैश

: पत्रकार एवं फोटोग्राफरों ने पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशियों को जमकर नोचा : आजमगढ़ में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान फोटोग्राफर्स और तथाकथित पत्रकारों की चांदी हो गई. गांव देहात से आने वाले उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाते समय डीएम कार्यालय पर ही ये प्रेस से जुड़े लोग प्रत्याशियों को घेर लेते थे. बाकायदा उनको माला फूल पहना कर समर्थकों को बगल में खड़ा कर फोटो और विसुअल लिए जाते थे. फिर कमर पर हाथ रख कर किनारे ले जाकर सेटिंग होती थी.

: पत्रकार एवं फोटोग्राफरों ने पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशियों को जमकर नोचा : आजमगढ़ में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान फोटोग्राफर्स और तथाकथित पत्रकारों की चांदी हो गई. गांव देहात से आने वाले उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाते समय डीएम कार्यालय पर ही ये प्रेस से जुड़े लोग प्रत्याशियों को घेर लेते थे. बाकायदा उनको माला फूल पहना कर समर्थकों को बगल में खड़ा कर फोटो और विसुअल लिए जाते थे. फिर कमर पर हाथ रख कर किनारे ले जाकर सेटिंग होती थी.

एक आदमी सभी बैनरों का धन ले लेता था. इसके बाद बंटवारा होता था. गांव से आये प्रत्याशी कैमरों की चकाचौंध में फंस कर दिल खोल कर धन दे देते थे. हकीकत कुछ और थी. रोज़ पांच सौ से ज्यादा प्रत्याशी नामांकन के लिए आते थे, निश्चित रूप से हर किसी की फोटो छापना नामुमकिन था. कई तो बड़े चैनलों का लोगो लेकर सभी का दौड़-दौड़ कर इंटरव्यू ले रहे थे. एक सहायक बात कर मामला पटाता था.

आसपास खड़े लोग बोल रहे थे कि पत्रकार सब पचास से पांच सौ के लिए मार कर रहे हैं. शिकायत प्रशासन तक भी पहुंची और मौके पर पंहुचे, नामांकन की जिम्मेदारी संभाल रहे, एडीएम पी के उपाध्याय ने फोटोग्राफरों को प्रत्याशियों से पैसा लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर कड़ा तेवर दिखा कर प्रत्याशी से पूछे तो उसने कहा की चाय-पानी के लिए दे रहा हूं. इसके बाद एडीएम ने सभी पत्रकार और कैमरामैनों को डीएम कार्यालय के मुख्य गेट से बाहर जाने का फरमान सुना दिया. और होमगार्डों को लगा कर कह दिया की अन्दर फोटोग्राफी नहीं होनी चाहिए. बेचारे फोटोग्राफर गेट के बाहर से ही प्रत्याशियों को निबटाने में लगे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Imran Zaheer, Moradabad

    October 9, 2010 at 10:01 pm

    WAH RE PATRAKARITA……….!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!! KITNI SHARM KI BAAT HAI.

  2. Anuj Shukla

    October 17, 2010 at 3:44 am

    in jaise kuch reporters ki wajah se hum sabke ane wale samay me sir sharm se jhuk jayege.

  3. Anuj Shukla

    October 17, 2010 at 3:45 am

    in jaise patrakaro ki wajah se puri media industry badnaam ho rahi hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...