असम में पत्रकारों को मुफ्त में लैपटाप मिलने वाला है. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री तरुण गोगोई राज्य के पत्रकारों को लुभाने के फेर में हैं. पत्रकारिता में दस साल पूरे कर चुके सभी पत्रकारों को अगले एक दो दिन में असम सरकार नया लैपटाप देने वाली है. गोगोई ने इसे साल की पहली जनवरी का तोहफा बताया है. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यह चुनाव से पहले पत्रकारों को लुभाने की कोशिश है. उन्होंने साफ कहा- इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.
मुख्यमंत्री गोगोई ने कहा कि हमने पांच साल पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में पत्रकारों के कल्याण का वादा किया था. समाज और पत्रकारिता में उनकी सेवाओं को मान्यता देने के लिए ये लैपटाप दिए जायेंगे. गोगोई ने पत्रकारों को आवासीय योजनाओं में शामिल पत्रकारों को तीन फीसद सरकारी अनुदान देने की भी घोषणा की है.
राज्य सरकार समाचार पत्रों के प्रबंधन के साथ सलाह मशविरा कर लाभ पाने वाले संवाददाताओं और संपादकों की सूची बनाने में जुटी है, जिन्हें ये लैपटाप दिए जाने हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि लाभान्वित होने वालों की सूची में 600 नाम हैं. चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा से आचार संहिता का मुद्दा उठ रहा है. यह घोषणा कहीं झमेले में न पड़ जाए, इसलिए इन नामों को जल्दी ही जारी किए जाने की उम्मीद है.
वैसे कम्प्यूटर बांटना गोगोई सरकार की पुरानी आदत रही है. 2005 में सरकार ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले प्रत्येक छात्रों को कम्प्यूटर देने की योजना शुरू की थी. यही नहीं राज्य संस्कृत बोर्ड और सरकारी मदरसे की परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को भी कम्प्यूटर दिए गए थे. राज्य में छात्रों को 70 हजार से ज्यादा कम्प्यूटर बांटे गए थे लेकिन 2010 के बाद से छात्रों को लैपटाप दिए जाने लगे हैं. साभार : जनसत्ता












govind goyal,sriganganagar
February 18, 2011 at 10:09 am
shri ashok gahlot jee aap bhee dhyan dena ji.
s saw
February 18, 2011 at 11:25 am
sirfa 10 ssl nahi manyata prapta patrakaro ko bhi dene ko kaha hai yani samikaran bitha kar aredition lene vale bhale hi we do char se hi field me kyo na ho laptop milega.lekin bat yah hai ki 20 hajar ke laptop ke liye bhikhmange parakar apne me larne lage hain
rashbihari dubey
February 18, 2011 at 4:27 pm
ISSE KAHATE HAIN–RRRRKKKK/HHHHHKKKKKK