Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रविकांत मित्तल जाएंगे आजतक, विनोद कापड़ी को लेकर अफवाह

इलेक्ट्रानिक मीडिया में इन दिनों विनोद कापड़ी को लेकर चर्चाओं और अफवाहों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि वे आजतक जा रहे हैं. इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब आजतक से कमर वहीद नकवी के रिटायर होने की चर्चाएं शुरू हुईं. पर भड़ास4मीडिया से बातचीत में विनोद कापड़ी ने आजतक जाने की चर्चाओं को अफवाह और निराधार करार दिया. उन्होंने कहा कि न तो मैं इंडिया टीवी छोड़ रहा हूं और न कहीं किसी दूसरे जगह ज्वाइन करने का विचार है.

इलेक्ट्रानिक मीडिया में इन दिनों विनोद कापड़ी को लेकर चर्चाओं और अफवाहों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि वे आजतक जा रहे हैं. इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब आजतक से कमर वहीद नकवी के रिटायर होने की चर्चाएं शुरू हुईं. पर भड़ास4मीडिया से बातचीत में विनोद कापड़ी ने आजतक जाने की चर्चाओं को अफवाह और निराधार करार दिया. उन्होंने कहा कि न तो मैं इंडिया टीवी छोड़ रहा हूं और न कहीं किसी दूसरे जगह ज्वाइन करने का विचार है.

उधर, सूत्रों का कहना है कि विनोद कापड़ी द्वारा टीआरपी में इंडिया टीवी को लगातार नंबर वन पर ले आने की सफलता के कारण आजतक प्रबंधन उनसे संपर्क में है और बातचीत लगातार जारी है. विनोद कापड़ी इंडिया टीवी में बतौर मैनेजिंग एडिटर कार्यरत हैं. उससे पहले वे स्टार न्यूज समेत कई न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं.  इंडिया टीवी में ही कार्यरत रविकांत मित्तल के बारे में सूचना है कि वे आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन करने जा रहे हैं.

रवि जी न्यूज समेत कई जगहों पर काम कर चुके हैं. उनके नेतृत्व में ही जी न्यूज के छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ की लांचिंग कराई गई थी. वे इंडिया टीवी में कार्यकारी संपादक के पद पर कार्यरत हैं. भड़ास4मीडिया ने आजतक व इंडिया टीवी के कुछ लोगों से बातचीत की तो उन्होंने रविकांत के आजतक न्यूज चैनल जल्द ज्वाइन कर लेने की सूचना की पुष्टि की. हालांकि रविकांत ने बातचीत में बताया कि वे एनवुल लीव को इंज्वाय कर रहे हैं और उनके कहीं जाने की सूचना सही नहीं है. सूत्रों के मुताबिक आजतक से यशवंत राणा के इस्तीफे के बाद जगह खाली हुई है. टीआरपी चार्ट में नंबर तीन पर आजतक के आने से भी नए लोगों की जरूरत आजतक प्रबंधन को महसूस हो रही है. ये पता नहीं चल पाया है कि आजतक में रविकांत की जिम्मेदारी क्या होगी और उन्हें क्या पद मिलेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. aaj tak ke dost

    June 10, 2011 at 11:25 am

    aaj tak ke liye achi khabar.is channel ko ab vinod kapri hi bacha sakte hain.

  2. johnsujju

    June 13, 2011 at 7:24 am

    मुझे आज तक का हेड बना दो में आज तक को न. एक की पोसिशन पे ले आता हु….मेरा दावा है..एक च्यांस दो बस फिर देखो मेरा खेल………………२ साल के लिए केवल देखो….३-४ महीने के अन्दर टीआरपी लाता हु.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...