हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर के डीएनई शमी अहमद का तबादला मुख्यालय पटना के लिए कर दिया गया है. पटना से डीएनई के पोस्ट पर गंगाशरण झा को पहले ही भेजा जा चुका है. जब इस संदर्भ में शमी अहमद से पूछा गया तो उन्होंने अपना तबादला पटना होने की जानकारी नहीं मिलने की बात कही. हालांकि जब मुजफ्फरपुर हिंदुस्तान कार्यालय फोन किया गया तो वहां से पता चला कि उनका तबादला हो गया है, वे कार्यालय नहीं आ रहे हैं.
ईटीवी से तीन खबरें हैं. बताया जा रहा है कि ईटीवी बिहार डेस्क और नेशनल डेस्क के प्रभारियों की जिम्मेदारी आपस में बदल दी गई है. बिहार डेस्क के प्रभारी अमरेंद्र कुमार को नेशनल डेस्क का इंचार्ज बना दिया गया है. जबकि नेशनल डेस्क के प्रभारी रहे राजेश क्षितिज को बिहार डेस्क पर इंचार्ज बना दिया गया है. अमरेंद्र ईटीवी से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं. उन्हें बीच में बिहार भी भेजा गया था, परन्तु फिर हैदराबाद बुला लिया गया था. वहीं राजेश क्षितिज आजाद न्यूज से इस्तीफा देने के बाद ईटीवी पहुंचे थे तथा विनोद शुक्ला की जगह नेशनल डेस्क के प्रभारी बनाए गए थे.
ईटीवी, हैदराबाद में बिहार डेस्क पर काम करने वाले विमल पाठक का तबादला पटना के लिए कर दिया गया है. विमल भी ईटीवी बिहार की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं. बीच में कुछ दिनों तक बिहार में रिपोर्टिंग करने भी गए थे, बाद उन्हें हैदराबाद बुला लिया गया था. फिर उन्हें पटना भेज दिया गया है.












rambabu
July 24, 2011 at 10:49 am
ई.टी.वी. से जुडी तीनों खबरे दो महीने पुरानी है.